छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान किया आयोजित
छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान किया आयोजित
नगरोटा सूरियां : नगरोटा सूरियां )
राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां में छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वितरण अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सुरियां द्वारा उपलब्ध कराए गए 320 सेनेटरी पैड्स का वितरण किया गया। कॉलेज की कुल छात्राओं में से 71 प्रतिशत यानि 178 छात्राओं को इन पैड्स का वितरण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।कॉलेज प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सुरियां का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ पुष्पा यादव, डॉ अनुरागिनी, प्रो नेहा चौधरी, प्रो प्रिया उपस्थित रहे। इस उपलक्ष पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की सह-आचार्यों द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया तथा उन्हें मासिक धर्म की स्वच्छता से जागरूक करवाया तथा इससे जुड़े अनेक पहलुओं को छात्राओं के लिए उजागर किया।
कोई टिप्पणी नहीं