तीसरे दिन का खेल बारिश के चलते हुआ रद्द

नई दिल्ली : पहले दिन बारिश की वजह से मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। दूसरे दिन गीली आउटफील्ड के चलते मुकाबला नहीं हो सका और आज यानी 11 सितंबर को ये उम्मीद थी कि दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, लेकिन ग्रेटर नोएडा में जोरदार बारिश ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया।



अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से पहले दिन का खेल बाधित हुआ।

ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ग्राउंड में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन का खेल सुबह ही बारिश की वजह से रद्द किया गया। अभी तक अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट का टॉस भी नहीं हो सका है।

दरअसल, अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश की वजह से अधिकारियों ने सुबह ही मैच को रद्द करने का फैसला लिया। इस तरह तीन दिन बीत जाने के बाद भी टॉस का सिक्का नहीं उछल सका। इस मैच की शुरुआत 9 सितंबर से होनी थी, लेकिन उस रात बरिश हुई तो मैच अपने निर्धारित समय पर नहीं शुरू हो सका।

पिच तो ठीक थी, लेकिन गीली आउटफील्ड के चलते कुछ हिस्सों में पानी भर गया, जिसे सुखाने की ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत की, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुए। कई बार मैदान का निरीक्षण अंपायर ने किया। इसके बावजूद टॉस नहीं हो सका। दूसरे दिन मैदानकर्मियों ने नई जुगत लगाई और जहां पानी भरा है, उसकी घास और जमीन को खोदकर प्रैक्टिस ग्राउंड की घास लगाई। हालांकि, इससे भी कोई खास फायदा नहीं हुआ।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि अगर चौथे दिन हालत सही रहे तो मैच 9 बजे से शुरू होगा और 98 ओवर का खेल होगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार