नहीं थम रहा इस धाकड़ का बल्ला, सातवें टेस्ट में ठोका चौथा शतक
नई दिल्ली : श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले कुछ समय से कठिन दौर से गुजर रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, टीम ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है।
मध्यक्रम के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया है। 25 साल के बल्लेबाज ने गॉल में खेले जा रहे मैच में 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जब वह क्रीज पर आए तो श्रीलंका की स्थिति कुछ खास नहीं थी। 88 रन पर तीन विकेट गिर गए। 106 रन पर चौथा बल्लेबाज भी आउट हो गया। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज के साथ 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इसके बाद कुसल ने मेंडिस के साथ छठे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट मैच में हरा दिया। अब लंकाई टीम घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने पहले टेस्ट के पहले दिन एक और शतक जड़ा।
दिन के 87वें ओवर में कामिंदु मेंडिस इजाज पटेल का शिकार बने। उन्होंने 173 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली। इस पारी में 11 चौके लगे। स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 302 रन था। रमेश मेंडिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि प्रभात जयसूर्या का खाता भी नहीं खुला है।
कामिंदु मेंडिस ने 2022 में श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 61 रन की पारी खेलने के बाद भी उन्हें अगले टेस्ट के लिए दो साल का इंतजार करना पड़ा। उसी वर्ष, मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने वापसी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाए। फिर इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। अब उन्होंने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा है। उन्होंने 11 पारियों में 8 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं