भारतीय ज्ञान परंपरा श्रृंखला के अंतर्गत वैदिक साहित्य विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

आज  11 सितम्बर 2024 को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में 'भारतीय ज्ञान परंपरा ' श्रृंखला के अंतर्गत 'वैदिक साहित्य' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। 



काँगड़ा : संस्कृत विभाग के प्रो. विवेकानंद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने भारतीय ज्ञान प्रणाली का संक्षिप्त परिचय देते हुए वेदों के महत्त्व की चर्चा की और उसके हमारे जीवन में उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सभी को वेदों को जानने पर जोर दिया। उसके बाद प्रो. विवेकानंद शर्मा ने वेदों पर विस्तार और गहराई से चर्चा की तथा वेदों के सूक्तियों व मन्त्रों का सन्दर्भ देते हुए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों ने वेदों की उपयोगिता की चर्चा की। मुख्य वक्ता ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा का उद्देश्य सभी के जीवन में नैतिक मूल्य को समाहित करना है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, डॉ. शमशेर राणा, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ उज्ज्वल सिंह, प्रो. योगेश पाण्डेय, श्री रविन्द्र कुमार व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी