विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर से जिला चंबा के प्रवास पर

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर से जिला चंबा के प्रवास पर।




चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 11 सितंबर को शाम 8 बजे शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे तथा इसी दिन सांय 4:00 बजे भलेई माता मंदिर में आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 13 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे विश्रामगृह  डंढियारा बंगला में तथा 14 सितंबर को सिहुंता में जन समस्याएं सुनेंगे। 15 सितंबर को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काकीरा के नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का उद्घाटन करने के पश्चात 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों  की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 16 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सिंहुता में जन समस्याएं सुनी जाएंगी जब कि 17 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12:30 बजे होबरडी  खड्ड में गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 18 सितंबर को बाद दोपहर 1:00 बजे नाग मंढौर मंदिर चुवाड़ी में जातर मेले में शामिल होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 19 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे सिंहुता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस