युजवेंद्र चहल ने काउंटी क्रिकेट में 5 विकेट लिए

नई दिल्ली : भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन दो मैच में डर्बीशर के खिलाफ नॉर्थम्पटनशर के लिए 45 रन देकर पांच विकेट लिए।



चहल ने तीसरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच विकेट चटकाये हैं।

भारत के सीमित ओवर प्रारूप के विशेषज्ञ गेंदबाज ने इस दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किये।

चहल के लिए काउंटी क्रिकेट का यह सत्र शानदार रहा है। इस लेग स्पिनर ने पिछले महीने वन डे कप में केंट के खिलाफ 14 रन देकर पांच विकेट लिये थे।

चहल ने इस दौरान वेन मैडसेन, एन्यूरिन डोनाल्ड, जैक चैपल, एलेक्स थॉमसन और जैक मॉर्ले के विकेट चटकाये।

नॉर्थम्पटनशर ने मौजूदा मैच की पहली पारी में 219 रन बनाने के बाद चहल और रॉब केओघ (65 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से डर्बीशर को 61.3 ओवर में 165 रन पर आउट कर दिया।

चहल की टीम के साथी पृथ्वी साव का इस काउंटी सत्र में खराब प्रदर्शन जारी है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में चार और दो रन बनाये। साव अपनी पिछली तीन प्रथम श्रेणी पारियों में भी 50 का आंकड़ा पार करने में असफल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा