आरकेएस कर्मचारियों ने शुरू की पैन डाऊन स्ट्राइक, IGMC में पर्ची बनाने के लिए मरीजों को हुई परेशानी
आरकेएस कर्मचारियों ने शुरू की पैन डाऊन स्ट्राइक, IGMC में पर्ची बनाने के लिए मरीजों को हुई परेशानी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक बार फिर मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं क्योंकि अस्पताल के आरकेएस कर्मचारी रैगुलर पे स्केल की मांग को लेकर मंगलवार से 31 अगस्त तक सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक पैन डाऊन स्ट्राइक पर चले गए हैं और 31 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो 2 सितम्बर से पूरे दिन हड़ताल पर जाएंगे। आरकेएस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आईजीएमसी में मरीजों को पर्ची बनाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आरकेएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद पाल ने कहा कि आईजीएमसी में वर्ष 2016 में 36 आरकेएस कर्मचारियों को और उसके बाद वर्ष 2019 में एक कर्मचारी को रैगुलर पे स्केल सरकार की नोटीफिकेशन के आधार पर दिया जा चुका है। वर्ष 2021 में आरकेएस के तहत 55 कर्मचारी 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन सरकार रैगुलर पे स्केल नहीं दे रही है। सरकार वर्ष 2016 की तर्ज पर 55 आरकेएस कर्मचारियों को रैगुलर पे स्केल देने की अधिसूचना जारी करे अन्यथा 2 सितम्बर से पूरे दिन हड़ताल की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं