एनएसजी कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या

एनएसजी कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या 

मृतक मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र का रहने वाला था। उसने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास सुदर्शन कैंप में कमांडो ने खुद को गोली मार ली।आईजीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। एनएसजी और दिल्ली पुलिस अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटे हैं। कमांडो ने आत्महत्या के बाद कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं? इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने बताया कि पीसीआर को शिव मूर्ति के पास स्थित सुदर्शन कैंप में एक जवान के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। नरेंद्र कुमार की सुदर्शन कैंप में प्रतिनियुक्ति के तौर पर तैनाती थी। जवान का शव लहूलुहान हालत में मिला है। पास ही उसकी राइफल पड़ी थी। पुलिस उसके साथ काम करने वाले जवानों और परिजनों से पूछताछ में जुटी है।

परिवार के अनुसार हल्द्वानी के एक बैंक्वेट हॉल में उसकी शादी 19 नवंबर को होनी थी। नरेंद्र का लोहाघाट इलाके की रहने वाली लड़की से रिश्ता तय हो चुका था। शादी के कार्ड भी बंट गए थे। लेकिन इससे पहले ही नरेंद्र ने अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पीछे क्या वजह थी? इसका खुलासा नहीं हो पाया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग