सर्दियों ने अपना असर दिखाना किया शुरू, IMD का अलर्ट ..उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा

उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का घनत्व बढ़ा दिया है। दिन के तापमान में गिरावट आती जा रही है। हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है।



भारत मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए जारी चेतावनी में दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरे की आशंका जताई है। दृश्यता काफी कम होगी। बुधवार तक न्यूनतम तापमान सामान्य पाया गया है, लेकिन अब नीचे आने की संभावना है। उत्तर की ओर से चलने वाली हवा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार तक कोहरे का विस्तार कर सकती है।

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर 23 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी प्रारंभ हो सकती है। 26-27 नवंबर से बर्फीली हवाएं उत्तरी क्षेत्र में चलने लगेंगी। दिल्ली से लेकर भोपाल तक के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पाकिस्तान की तरफ से जो पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, वह मजबूत नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि यह काफी मजबूत है, लेकिन अब इसकी स्थिति कमजोर बताई जा रही है। हालांकि इस बीच दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान बनने की स्थिति है। अगर यह मजबूत बना तो इसके प्रभाव से 23 नवंबर तक मध्य भारत तक बादल आने शुरू हो जाएंगे।

दिल्ली समेत उत्तर भारत पर बुधवार को भी तेज हवा का प्रवाह रहा। इसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी हवा तेज देखी गई। किंतु उत्तर प्रदेश में हवा की गति अभी सुस्त है। इसके चलते धुंध छाई हुई है। बाकी हिस्सों में मौसम साफ होने के कारण धूप तेज है और रात में तापमान गिरावट जारी है। फसल के लिए भी यह स्थिति अच्छी है।

अभी बिहार, झारखंड एवं ओडिशा में हवा की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। हालांकि 22 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर बिहार और झारखंड तक देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग