उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता

 उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता


उद्योग मंत्री 8 से 13 मई तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे

नाहन ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राजपुरा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई है। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिए ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि सरकार के इस जन हितेषी कार्यक्रम के दौरान उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्यायें सुनी जाएगी जिनका मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी वह इस अवसर पर संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागो द्वारा प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं सम्बन्धी प्रदर्शनी भी कार्यक्रम में लगाई जायेगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी इस दौरान मौक़े पर ही जारी किये जायेंगे जिसमें हिमाचली बोनाफाईड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल रहेंगे । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 से 13 मई, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री 8 से 12 मई, 2025 तक शिलाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, जबकि 13 मई को पांवटा साहिब के राजपुरा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर