संदेश

सातवीं कक्षा के राघव का अंडर -16 क्रिकेट टीम में चयन

चित्र
  सातवीं कक्षा के राघव का अंडर -16 क्रिकेट टीम में चयन   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश की पंजाब सीमा से साथी पंचायत कंडवाल से सटे गांव पक्का- टियाला के राघव का चयन अंडर -16 क्रिकेट टीम में होने से उसके पैतृक कस्बे में खुशी का माहौल है l क्षेत्र के लोग इस विषय में राघव व उसके परिवार को मुबारकबाद दे रहे हैंl राघव 2024 -25 की अंडर 14 टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा चुका है l राघव के पिता धर्मशाला में सर्विस करते हैं तथा राघव यहीं एक स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र हैl इस मामले में कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय महाजन ने भी राघव के अंडर- 16 क्रिकेट टीम के चयन में परिवार व क्षेत्र वासियों को मुबारकबाद दी हैl क्षेत्र वासियों का कहना है कि आगे चलकर राघव क्रिकेट के मैदान में किसी समय नूरपुर का नाम गौरवमय करेगा जिस प्रकार राघव की लग्न और मेहनत और दिलचस्पी है l

रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ

चित्र
  रिवालसर में 13 से 16 अप्रैल तक सजेगा बैसाखी मेला, प्रकाश चौधरी करेंगे शुभारम्भ रिवालसर : अजय सूर्या / ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रिवालसर में इस वर्ष बैसाखी मेले का आयोजन 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक पूरे हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। मेले का शुभारम्भ सोमवार, 13 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। चार दिवसीय इस पारंपरिक मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक झांकियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी भाग लेंगे, जिससे रिवालसर की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें पहाड़ी और हिंदी गीतों पर स्थानीय व बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के अंतिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ए.पी.एम.सी. मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र वंश ठाकुर ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन !

चित्र
 तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के छात्र वंश ठाकुर ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया / तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि विद्यालय के होनहार छात्र वंश ठाकुर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी में चयन प्राप्त किया है। वंश ठाकुर, सुपुत्र  सुरजीत सिंह, निवासी गांव कहरियां, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरा ज्वाली क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने सत्र 2024–25 में अपनी बारहवीं कक्षा की शिक्षा तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चलवाड़ा से उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद 14 सितंबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया। वहीं, जनवरी 2026 में आयोजित एसएसबी साक्षात्कार में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अखिल भारतीय मेरिट सूची में स्थान बनाया। अब वंश ठाकुर राष्ट्रीय मिलिट्री अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण प्राप...

किसानों को एमएसपी और योजनाओं से सशक्त बना रही प्रदेश सरकार : कृषि मंत्री

चित्र
  किसानों को एमएसपी और योजनाओं से सशक्त बना रही प्रदेश सरकार : कृषि मंत्री  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली स्थित विश्राम गृह में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों का उद्देश्य हर नागरिक को शासन की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है तथा गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।कृषि मंत्री ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, सीबीएसई संबद्धता और डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना जैसे कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की नियमित नियुक्तियां की जा रही हैं, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के मर...

भजन रिलीज: आज शाम 5 बजे रिलीज होगा शीतला माता का नया भजन "शीतला माता"

चित्र
भजन रिलीज: आज शाम 5 बजे रिलीज होगा शीतला माता का नया भजन "शीतला माता" ज्वाली : AV म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले आज माता के भक्तों के लिए एक विशेष भेंट पेश की जा रही है। सुप्रसिद्ध गायक विजय कुमार सुहल और मक्खन शहजादा शान की आवाज में सजा नया भजन "शीतला माता" आज शाम 5 बजे आधिकारिक रूप से रिलीज होने जा रहा है। भजन की मुख्य बातें: गायक: विजय कुमार सुहल और मक्खन शहजादा शान गीतकार: विजय कुमार सुहल संगीत एवं वीडियो: अजय नेगी रिकॉर्डिंग: संगीत रिकॉर्ड्स, धर्मशाला प्रस्तुति: AV म्यूजिक प्रोडक्शन कलाकारों की अपील भजन के रिलीज होने से पहले गायकों ने सभी भक्तों से आशीर्वाद और प्यार देने की अपील की है। उन्होंने कहा, "आप सभी का प्यार और सहयोग ही हमारी असली ताकत है। आज शाम 5 बजे इस भजन को जरूर देखें, ज्यादा से ज्यादा लाइक और शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।" यह भजन माँ शीतला के चरणों में एक विशेष अर्जी के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें संगीत और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। "जय माता दी - जय माता शीतला देवी मां"

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व”: रीना कश्यप

चित्र
  “नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व”: रीना कश्यप “अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार सिरमौर भाजपा विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना कश्यप ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताते हुए कहा कि इस कानून के माध्यम से देश की महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रीना कश्यप ने कहा कि यह केवल आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य और समावेशी विकास से जुड़ा हुआ निर्णय है। “जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं, तो शासन अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनता है—यह अनुभव पंचायत स्तर पर पहले ही साबित हो चुका है,” उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार ...

जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे रविंद्र धीमान, बोले—अब खत्म होने वाला है आपका समय

चित्र
  जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे रविंद्र धीमान, बोले—अब खत्म होने वाला है आपका समय जयसिंहपुर में आयोजित जन आक्रोश रैली में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, जहां जमीन और खनन माफिया खुलेआम सक्रिय हैं और उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। धीमान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह जन आक्रोश रैली वर्तमान सरकार और जयसिंहपुर के विधायक एवं काबीना मंत्री के लिए स्पष्ट संदेश है कि अब उनका समय समाप्त होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपये देने के नाम पर प्रदेश की महिलाओं के आत्मसम्मान से खिलवाड़ किया है और अब जनता इसका जवाब देने को तैयार है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि पहली कैबिनेट बैठक में ही महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन कई बैठकें बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने “चरणबद्ध तरीके” का नया बहाना खोज लिया है। पूर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: