दुग्ध खरीद शर्तों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, प्रबंधन से मांगे तत्काल समाधान
दुग्ध खरीद शर्तों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, प्रबंधन से मांगे तत्काल समाधान मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मंडी क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर चक्कर स्थित मिल्क चिलिंग प्लांट के प्रबंधक विश्वनाथ शर्मा से मुलाकात की। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष परस राम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें किसानों ने दुग्ध खरीद से जुड़ी नई शर्तों पर कड़ा विरोध जताया। किसान सभा ने प्रबंधन को सौंपे मांग पत्र में कहा कि खरीद संबंधी शर्तों को तुरंत वापस लिया जाए, खासकर वह निर्णय जिसमें महीने में दो बार दूध न लेने की बात कही गई है। किसानों का आरोप है कि एक ओर सरकार दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर उनका दूध नहीं खरीदा जा रहा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बीते दिन दूध नहीं खरीदे जाने से नाराज किसानों ने विरोध स्वरूप सड़कों पर दूध बहा दिया। उन्होंने मांग की कि चिलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाए ताकि जिले के सभी किसानों का दूध खरीदा जा सके। इसके अलावा किसानों ने समय पर भुगतान न मिलने क...