संदेश

सड़क निर्माण ठप होने पर भड़के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

चित्र
  सड़क निर्माण ठप होने पर भड़के ग्रामीण, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी चंबा : जितेन्द्र खन्ना / ग्राम पंचायत जडेरा के अंतर्गत आने वाले गांवो थल्ला, ढेरी और गुआड़ी के निवासियों ने ओयल से ढेरी तक सड़क निर्माण कार्य रुकने पर गहरा रोष प्रकट किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त चम्बा को एक मांग पत्र सौंपकर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू करवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार, ओयल से ढेरी तक सड़क का काम अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था। 1 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए बजट भी स्वीकृत किया गया था, लेकिन केवल 200-300 मीटर काम होने के बाद इसे बीच में ही बंद कर दिया गया। उन्होंने सड़क के लिए अपनी निजी भूमि सरकार के नाम कर दी थी, इसके बावजूद काम को अधूरा छोड़ देना समझ से परे और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण लगभग 1000 की आबादी वाले इन गांवों के लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग इन गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई और सड़क न...

2 महीने से गैस संकट: चौंतड़ा में किसान सभा का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

चित्र
  2 महीने से गैस संकट: चौंतड़ा में किसान सभा का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी मंडी : अजय सूर्या / चौंतड़ा में हिमाचल किसान सभा की जोन कमेटी की बैठक केहर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रसोई गैस की किल्लत को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि पिछले दो महीनों से क्षेत्र में इंडेन गैस की आपूर्ति ठप है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस वितरण में भेदभाव और भाई-भतीजावाद के आरोप भी लगाए गए। किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी पंचायतों में पर्याप्त गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी। इसके अलावा, चौंतड़ा सीएचसी में गायनी विशेषज्ञ सहित चार डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।

आईआईटी मंडी और डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल के बीच एमओयू

चित्र
  आईआईटी मंडी और डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल के बीच एमओयू मंडी : अजय सूर्या /  आईआईटी मंडी ने एआई-आधारित नेत्र चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चिकित्सा विशेषज्ञता के संयोजन से नेत्र रोगों की प्रारंभिक पहचान और प्रभावी उपचार के लिए व्यावहारिक व स्केलेबल समाधान विकसित करना है। एमओयू पर हस्ताक्षर आईआईटी मंडी के डीन डॉ. श्याम कुमार मसकापल्ली और अस्पताल के निदेशक (इनोवेशंस) डॉ. वीरेंद्र सिंह सांगवान ने किए। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक विकसित करने की दिशा में अहम कदम बताया। वहीं, डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि परियोजना का फोकस उच्च सटीकता और क्लिनिकल व्याख्या देने वाले एआई निदान सिस्टम विकसित करना है। इस सहयोग के तहत मेडिकल इमेजिंग डेटाबेस, एक्सप्लेनेबल एआई एल्गोरिद्म और क्लिनिकल वैलिडेशन पर काम किया जाएगा। साथ ही इंटर्नशिप, प्रशिक्षण और संयुक्त शोध से अकादमिक-उद्योग संबंध भी मजबूत होंगे।...

चम्बा में अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई

चित्र
  चम्बा में अवैध अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई चंबा : जितेन्द्र खन्ना / नगर परिषद चम्बा की टीम ने शहर के मुख्य मार्ग बालू- पक्काटाला पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लिया है। आज परिषद की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर इस मार्ग का औचक निरीक्षण किया और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। नगर परिषद को पिछले कुछ समय से बालू- पक्काटाला मार्ग पर अवैध कब्जों के कारण राहगीरों और वाहनों को होने वाली असुविधा की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते में बाधा बन रहे सामान और अवैध ढांचों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा किसी ने सार्वजनिक मार्ग या सरकारी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें भारी जुर्माना और सामान की जब्ती भी शामिल हो सकती है। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता ईं. नीतिका ठाकुर ने बताया कि बालू- पक्काटाला मार्ग पर अवैध कब्जों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। वर्तमान में अतिक्रमण को हटा दि...

रसोई गैस संकट से 50 से अधिक दिनों से सप्लाई ठप, रणा रोपा इलाके की 5 पंचायतों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चित्र
  रसोई गैस संकट से 50 से अधिक दिनों से सप्लाई ठप, रणा रोपा इलाके की 5 पंचायतों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन मंडी : अजय सूर्या /  उपमंडल के रणा रोपा इलाके में पिछले करीब दो महीने से रसोई गैस की आपूर्ति न होने के कारण लोगों का सब्र अब टूट गया है। गैस की भारी किल्लत को लेकर शुक्रवार (17 अप्रैल) को इलाके की कस, भराड़ू, बिहू, स्पेडु और नोहली पंचायतों के ग्रामीणों ने जनहित में एक जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भराड़ू पंचायत के पूर्व उपप्रधान रमेश शास्त्री ने की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके इलाके में 24 फरवरी 2026 के बाद से रसोई गैस की कोई भी गाड़ी नहीं आई है। इतने लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने के कारण अधिकांश घरों के गैस सिलेंडर खाली हो चुके हैं, जिससे महिलाओं और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर उपमंडल अधिकारी जोगिंदर नगर तथा इंडेन गैस एजेंसी जोगिंदर नगर के समक्ष कड़ा रोष व्यक्त किया। प्रशासन और गैस एजेंसी प्रबंधन से पुरजोर अपील की है कि लोगों की दैनिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अतिशीघ्र...

अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक सेवा की नई पहल – जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह का संकल्प

चित्र
  अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक सेवा की नई पहल – जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह का संकल्प बटाला : अविनाश शर्मा / दैनिक प्रार्थना सभा की एक विशेष बैठक कौशल्या देवी आई हॉस्पिटल के परिसर में सभा के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में भगवान के नाम का जाप करते हुए प्रारंभ हुई। बैठक की जानकारी देते हुए अशोक अग्रवाल ने संस्था की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि दैनिक प्रार्थना सभा ने समाज के कमजोर वर्ग की बेटियों के सामूहिक विवाह करवाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस संकल्प के तहत सबसे पहले दो बेटियों का विवाह 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, दैनिक प्रार्थना सभा के कम्युनिटी हॉल खजूरी गेट में वैदिक सनातन रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। अशोक अग्रवाल ने आगे बताया कि विवाह के अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी, ताकि वे अपना जीवन सुखपूर्वक व्यतीत कर सकें। साथ ही उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के लिए प्...

अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी, 2 दिनों में 8 वाहन इम्पाउंड

चित्र
  अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी, 2 दिनों में 8 वाहन इम्पाउंड नूरपुर : विनय महाजन / पुलिस जिला नूरपुर द्वारा पिछले 2 दिनों में अवैध खनन के विरुद्ध थाना अनुसार कार्रवाई किये जाने के बाद खनन माफियाओ में मजा हड़कम l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई जिसमें बताया गया कि थाना इंदौरा चौकी ठाकुरद्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पेट्रोलिंग करते हुए लगभग 20-25 वाहनों की जांच की गई जिसमें 4 टिप्पर बिना एक्स -फॉर्म के पकड़े गए। सभी वाहनों को माइनिंग एक्ट के तहत इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा सभी मामले न्यायालय में भेजे गए। वही थाना जवाली मे पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 ट्रैक्टर रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें इम्पाउंड कर चालान किए गए तथा मामले न्यायालय में भेजे गए। वही थाना डमटाल क्षेत्र के तहत डमटाल में कार्रवाई के दौरान 1 ट्रैक्टर बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस चौकी ढूागूपीर के आईसी द्वारा स्टाफ के साथ रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान 1 डम्पर बिना एक्स -फॉर्म के पकड़ा गया। दोनों वा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: