बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की केंद्र से मांग—अवैध कब्जों और विघटनकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की केंद्र से मांग—अवैध कब्जों और विघटनकारी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई हो बजरंग दल इकाई चम्बा इकाई, विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने देश में बढ़ती कथित विघटनकारी गतिविधियों, अवैध कब्जों और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले प्रयासों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। संगठनों ने आज उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भेजा है। ज्ञापन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं और ज्वलंत मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि नासिक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो अब सुशिक्षित समाज तक फैल चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में वन भूमि, रेलवे और सेना की सुरक्षित जमीनों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ज्ञापन में खाद्य वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे नागरिकों के स्वास्थ्य और ...