साधक गुरु के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखें साध्वी विष्णुअर्चना भारती
साधक गुरु के वचनों पर पूर्ण विश्वास रखें साध्वी विष्णुअर्चना भारती नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर दिव्य ज्योति जाग्रित संस्थान द्वारा आश्रम में एक p मासिक भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगत ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष महाराज की परम शिष्या साध्वी विष्णुअर्चना भारती ने संगत को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि भक्ति पथ पर आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को अपने गुरु की आज्ञा में रहकर जीवन यापन करना चाहिए, क्योंकि गुरु ही सच्चे मार्गदर्शक होते हैं जो अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।साध्वी ने आगे कहा कि भगवान परशुराम जी ने केवल अपने पराक्रम से ही नहीं, बल्कि अपने आदर्शों से भी समाज को सही दिशा प्रदान की। ...