विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि रिवालसर : अजय सूर्या / संचार क्रांति के जनक और हिमाचल की राजनीति के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध उनके पैतृक गांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, समर्थकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके सुपुत्र एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि चतुर्वार्षिक श्राद्ध, जिसे ‘चवरखा’ के नाम से भी जाना जाता है, पूरे विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्राद्ध समारोह में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम ने जीवनभर एक...