संदेश

110 किलो 'कुश' गांजे के साथ 22 भिक्षु गिरफ्तार

चित्र
110 किलो 'कुश' गांजे के साथ 22 भिक्षु गिरफ्तार कोलंबो: श्रीलंका के बंदरानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (BIA) पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने देश के सुरक्षा और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। बैंकॉक से लौट रहे 22 बौद्ध भिक्षुओं के पास से करीब 110 किलोग्राम हाई-ग्रेड कैनाबिस (गांजा) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.1 अरब श्रीलंकाई रुपये आंकी गई है। बैग की 'फॉल्स वॉल' में छिपा था मौत का सामान खबरों के मुताबिक, ये भिक्षु बैंकॉक की चार दिवसीय यात्रा के बाद कोलंबो लौटे थे। हवाई अड्डे पर रूटीन चेकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग्स के असामान्य वजन पर संदेह हुआ। सघन तलाशी लेने पर पता चला कि: प्रत्येक बैग में गुप्त खाने (False Walls) बनाए गए थे। हर भिक्षु के बैग से औसतन 5 किलो ड्रग्स बरामद हुआ। बरामद ड्रग्स उच्च गुणवत्ता वाला 'कुश' गांजा है। मास्टरमाइंड ने 'दान' के नाम पर बुना जाल जांच में यह बेहद संवेदनशील मोड़ सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपी प्रशिक्षु भिक्षु (Samaneras...

नेर चौक में आउटसोर्स कर्मचारियों का हुंकार: नौकरी सुरक्षा और समान वेतन की उठी मांग

चित्र
  नेर चौक में आउटसोर्स कर्मचारियों का हुंकार: नौकरी सुरक्षा और समान वेतन की उठी मांग “10-12 हजार में कैसे चले घर?” नेर चौक में आउटसोर्स कर्मियों का फूटा गुस्सा मंडी : अजय सूर्या / जिला मंडी के नेर चौक में मंगलवार को आउटसोर्स यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से नौकरी की सुरक्षा और समान काम के लिए समान वेतन जैसे अहम मुद्दों को उठाया गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है। हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्विनी शर्मा ने कहा कि 10 से 12 हजार रुपये के मासिक वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। इससे न तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पा रही है और न ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं पूरी हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई कर्मचारी जोखिमपूर्ण कार्य करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन उनके परिवारों को पर्याप्त मु...

सिस्टम की बेरुखी: ₹19,000 के लिए कब्र खोदकर बहन का कंकाल बैंक ले पहुंचा भाई, वायरल वीडियो

चित्र
सिस्टम की बेरुखी: ₹19,000 के लिए कब्र खोदकर बहन का कंकाल बैंक ले पहुंचा भाई, वायरल वीडियो  ​ क्योंझर (ओडिशा): ओडिशा के क्योंझर जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के पटना ब्लॉक स्थित दियानाली गांव में एक व्यक्ति अपनी मृत बहन की जमा पूंजी निकालने के लिए उसका कंकाल अपने कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया। ​ क्या है पूरा मामला? ​दियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बड़ी बहन की करीब दो महीने पहले लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। जीतू की बहन ने अपने जीवन की अंतिम पूंजी—करीब 19,000 रुपये —ओडिशा ग्राम्य बैंक में जमा कर रखे थे। यह राशि उसने अपने मवेशियों को बेचकर बड़ी मुश्किल से जुटाई थी। ​बहन की मृत्यु के बाद, आर्थिक तंगी से जूझ रहे जीतू को उन पैसों की सख्त जरूरत थी। लेकिन बैंक से पैसे निकालना उसके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हुआ। ​ क्यों उठाना पड़ा यह कदम? ​ डेथ सर्टिफिकेट का अभाव: जीतू जब अपनी बहन के खाते से पैसे निकालने बैंक गया, तो उससे 'मृत्यु प्रमाण पत्र' (Death Certificate)...

विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चित्र
  विकास पुरुष पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध संपन्न, कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि रिवालसर : अजय सूर्या / संचार क्रांति के जनक और हिमाचल की राजनीति के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम का चतुर्वार्षिक श्राद्ध उनके पैतृक गांव में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, समर्थकों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके सुपुत्र एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि चतुर्वार्षिक श्राद्ध, जिसे ‘चवरखा’ के नाम से भी जाना जाता है, पूरे विधि-विधान से संपन्न किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्राद्ध समारोह में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं और दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अनिल शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम ने जीवनभर एक...

जोगिंद्रनगर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां बरामद — चालक फरार

चित्र
जोगिंद्रनगर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त कार से 23 पेटियां बरामद — चालक फरार जोगिंद्रनगर : अजय सूर्या / मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस चौकी घट्टा (चौंतड़ा) के तहत सुक्का बाग क्षेत्र में एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी घट्टा की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम सुक्का बाग पुली के पास पहुंची, तो जोगिंद्रनगर की ओर से आ रही एक कार सड़क किनारे रेलिंग से टकराई हुई मिली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के शीशे पूरी तरह टूट चुके थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी गई शराब का बड़ा जखीरा मिला। तलाशी के दौरान कुल 23 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिनमें 6 पेटियां अंग्रेजी शराब, 11 पेटियां देसी शराब और बीयर की पेटियां शामिल हैं। घटनास्थल पर चालक मौजूद नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली है। इस ...

28 तारीख तक क्यों नहीं आई एचआरटीसी की पेंशन, मुख्यमंत्री और मंत्री के दावों का क्या हुआ : जय राम ठाकुर

चित्र
  28 तारीख तक क्यों नहीं आई एचआरटीसी की पेंशन, मुख्यमंत्री और मंत्री के दावों का क्या हुआ : जय राम ठाकुर  केएनएच शिफ्टिंग के नाम पर महिलाओं को परेशान करके क्या हासिल करना चाह रहे हैं मुख्यमंत्री गायनी विभाग में अब तक एक भी रोबोटिक सर्जरी क्यों नहीं हुई शिमला : गायत्री गर्ग /  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि आज अप्रैल की 28 तारीख है, 2 दिन बाद महीना समाप्त हो जाएगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं आई है। वे इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं। मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक से बार-बार मिल चुके हैं और उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। तमाम परिस्थितियों का हवाला देते हुए, पेंशन के लिए महीने की 15 तारीख निर्धारित की थी, लेकिन कभी भी उस निर्धारित तिथि पर पेंशन नहीं आई। सरकार को व्यावहारिक तौर पर सोचना चाहिए कि बिना पेंशन के पेंशनरों के परिवार का गुजारा कैसे होगा? शादियों का सीजन चल रहा है। शादी में पहुंचने से लेकर शगुन देने समेत अन्य काम के लिए पेंशनर अपनी पेंशन पर ही निर्भर हैं, ...

पेंशनर्स संघ फतेहपुर की बैठक में लंबित देनदारियों पर रोष, सरकार से जेसीसी बैठक बुलाने की मांग

चित्र
  पेंशनर्स संघ फतेहपुर की बैठक में लंबित देनदारियों पर रोष, सरकार से जेसीसी बैठक बुलाने की मांग जिला कांगड़ा पेंशनर्स संघ खंड फतेहपुर की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर बडूखर में ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई l जिसमे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट व जिला महासचिव सोमराज गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे l बैठक के दौरान पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई l पेंशनर्स को बड़ी उम्मीद थी कि सरकार उनकी लंबित देनदारइयों का भुगतान जल्दी करेगी परंतु पेंशनर्स को निराशा ही हाथ लगी पेंशनर्स के संगठनों ने बार-बार सरकार से भेंट कर मांग की थी कि जो पेंशनर जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत हुए हैं उनको 80 % ग्रेच्युटी लीव एनकैशमेंट काॅम्यूटेशन अभी तक नहीं मिली है पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान भी घोषणा के उपरांत अभी तक नहीं हो पाया है डीए बढ़कर 15% हो गया है 4th क्लास पेंशनरों का शेष भुगतान जो कि 30% था अभी तक नहीं हो पाया है इसके अतिरिक्त हमें हिमाचल दिवस पर भी सरकार से बड़ी उम्मीद थी कि कर्मचारियों के प्रति सरकार कोई कदम उठाएगी l प्रदेश के पेंश...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: