घनश्याम ठाकुर के समर्थन से मजबूत हुए रोशन बबलू, मुकाबला दिलचस्प
घनश्याम ठाकुर के समर्थन से मजबूत हुए रोशन बबलू, मुकाबला दिलचस्प रिवालसर के पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने नहीं भरा नामांकन,भाजपा समर्थित रोशन बबलू के पक्ष में आए आगे लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर मुकाबला हुआ रोमांचक, कई दिग्गज मैदान में रिवालसर : अजय सूर्या / लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट पर चुनावी मुकाबला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया और भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशन बबलू के पक्ष में खुलकर समर्थन दे दिया है। उनके इस फैसले से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लोअर रिवालसर जिला परिषद सीट से कांग्रेस की ओर से पवन ठाकुर चुनाव मैदान में हैं, जबकि भाजपा समर्थित पूर्व प्रधान रोशन बबलू उनके सामने मजबूत दावेदार के रूप में खड़े हैं। वहीं लुहाखर पंचायत से संबंधित भूतपूर्व सैनिक कैप्टन टेक सिंह ठाकुर ने भी नामांकन भरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा राज गुलेरिया, दुष्यंत और गुरुदेव भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जो समीकरण बिग...