संदेश

नगरोटा बगवां के भेडू गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर की हत्या

चित्र
नगरोटा बगवां के भेडू गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर की हत्या  नगरोटा बगवां के भेडू गांव में आपसी लड़ाई झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी और आरोपी मौके से हुआ फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां की जसौर पंचायत के भेडू गांव में दो भाइयों बड़ा भाई सुरेश जो कि जमानाबाद स्कूल में राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात था और छोटा भाई दीपक इन दोनों का लम्बे समय से आपसी जमीनी विवाद चला हुआ था । जिसके चलते वीरवार को दोनों की आपस में लड़ाई हो गई और छोटे भाई दीपक ने अपने बड़े भाई और भाभी की गोली मारकर हत्या करने के उपरांत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय दीपक की भतीजी भी मौके पर थी।  दोहरे हत्या काण्ड की सूचना मिलते ही डीएसपी कांगड़ा व एसडीएम नगरोटा बगवां मौके पर पहुंच कर  छानबीन में जुटते हुए आरोपी दीपक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

उपमंडल फतेहपुर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कॉमेट मेनसा की शिफ़ाली ने हासिल किया प्रथम स्थान

चित्र
उपमंडल फतेहपुर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कॉमेट मेनसा की शिफ़ाली ने हासिल किया प्रथम स्थान फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  देश के अलग अलग स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हब् ऑफ़ लर्निंग की गतिविधीयाँ करवाई जा रही हैं जिसका उद्देश्य स्कूलों में एकेडमिक कोलैबोरेशन, रिर्सोस शेरिंग, प्रोफ़ेशनल डेवलपमेंट ऑफ़ टिचर्स एंड स्टाफ़ है। हब ऑफ़ लर्निंग के अन्तर्ग हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के फतेहपुर ब्लॉक के स्कूल एंजल पब्लिक स्कूल में 31/10/2023 को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में फतेहपुर ब्लॉक से कूल आठ स्कूलों ने भाग लिया। कॉमेट मेनसा स्कूल कि तरफ से तीन छात्र शिफाली, अर्नव जर्याल और जश्मित सिंह इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुँचे। शिफाली ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करके स्कूल, सभी अध्यापकों और अपने माता पिता का नाम रोशन किया। स्कूल वापसी पर प्रबंधक निदेशक वासु सोनी, कार्यकारी निदेशक मृदुल सोनी और स्कूल प्रधानाचार्या ज्योति महाजन ने छात्रों का स्वागत किया और विजेता रही छात्रा शिफ़ाली को मुबारकबाद दी और भवि...

सरकार की मदद से सब्जी उत्पादन में महकने लगा स्वरोजगार, बलबीर सैनी को 15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी

चित्र
सरकार की मदद से सब्जी उत्पादन में महकने लगा स्वरोजगार, बलबीर सैनी को 15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी,  युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल  धर्मशाला 01 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती........स्वरों को चरितार्थ करते हुए अपने गांव की माटी में सोना उगाने की कांगड़ा उपमंडल के पंचायत नंदेहड़ के कोट क्वाला के किसान बलबीर सैणी की कोशिशों को सरकार की मदद से आत्मनिर्भरता के नए पंख लगाए हैं। पॉली हाउस में पनीरी तथा खेतों में सब्जियां उगाकर बलबीर सैनी प्रतिवर्ष 15 से 17 लाख की आमदनी अर्जित कर मिसाल कायम कर रहा है। यही नहीं अब उनके बेटे ने बीएससी की डिग्री हासिल करने के उपरांत सब्जी उत्पादन से ही अपने कैरियर को संवारने की पहल भी की है और अब उनके आसपास के किसानों ने भी प्रेरित होकर सब्जी उत्पादन का कार्य आरंभ किया है।  उपमंडल कांगड़ा के कोट-क्वाला के प्रगतिशील किसान बलबीर सैणी ने बताया ...

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रधान ग्राम पंचायत चूहन को कारण बताओ नोटिस किया जारी

चित्र
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रधान ग्राम पंचायत चूहन को कारण बताओ नोटिस किया जारी वित्तीय अनियमितताओं तथा पद के दुरुपयोग के चलते हुई कार्यवाही पत्र प्राप्ति के सात दिन की समयावधि के भीतर देना होगा उत्तर  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विकासखंड  भटियात के तहत प्रधान ग्राम पंचायत चूहन पवन कुमार को वित्तीय अनियमितताओं तथा अपने पद के दुरुपयोग को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।  कारण बताओं नोटिस में पवन कुमार को विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं तथा अपने कर्तव्य निर्वहन में की गई कोताही के फल स्वरुप हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 की उप धारा एक के तहत प्रावधानों के अधीन प्रधान पद से हटाए जाने की वांछित कार्यवाही का उल्लेख भी किया गया है ।  जारी नोटिस के अनुसार उन्हें पत्र प्राप्ति के सात दिन की समयावधि के भीतर अपना उत्तर देने को कहा गया है । इस समयावधि में उनके द्वारा उत्तर न दिए जाने की अवस्था में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 के तहत एक तरफा कार्यवाही अमल में लाने को कहा गया है।  उपायुक्त द्वार...

ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

चित्र
  ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह जानकारी भर्ती कार्यालय शिमला की निदेशक कर्नल पुष्विन्दर कौर ने दी। कर्नल पुष्विन्दर कौर ने कहा कि इस भर्ती रैली का आयोजन शिमला ज़िला के रामपुर बुशहर स्थित प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 18 नवम्बर से 24 नवम्बर 2023 के मध्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर, 2023 को इस रैली में सोलन ज़िला की अर्की तहसील और शिमला ज़िला की सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। 19 नवम्बर, 2023 को सोलन ज़िला की बद्दी तहसील के अतिरिक्त अन्य सभी तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवम्बर, 2023 को सोलन ज़िला की बद्दी तहसील के साथ सिरमौर ज़िला की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नोहरा, रोनहाट तथा शिलाई तहसीलों के उम्मीदवार भाग ले सकेंग...

करवाचौथ पर भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही

चित्र
करवाचौथ पर भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही  चंबा: जितेन्द्र खन्ना  एक ओर जहां विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मी अवकाश पर हैं  तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा सहित जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ नर्सों ने जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वहीं जनसेवा में भी सहयोग दिया। सुहागिनों के लिए सौभाग्य का दिन माना जाने वाला करवाचौथ व्रत हर सुहागिन के लिए विशेष होता है। सुहाग और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन करवा चौथ व्रत रखती हैं। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए उन्होंने अन्न जल त्याग कर व्रत रखा है। चूंकि उन पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी भी है, इसलिए वे अपनी इन महत्वपूर्ण सेवाओं से पीछे नहीं रह सकती। भले ही उन्होंने अन्न जल त्याग कर करवाचौथ का व्रत रखा है लेकिन पति धर्म के साथ मरीजों की सेवा भी उनके लिए महाधर्म है। इस कारण वे अवकाश लेने की बजाय...

महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

चित्र
  महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम समूह की 12 महिलाओं ने दो महीने में कमाए 2 लाख रुपये मंडी (फीचर) प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश वन परितन्त्र और आजीविका सुधार परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घरद्वार पर प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की जायका वानिकी परियोजना इस परियोजना से मंडी जिला के सुकेत वन मंडल में वन परिक्षेत्र सुकेत में ग्राम वन विकास समिति भँगलेरा तहसील सुन्दरनगर के महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैग बनाकर और कपडे़ सिलाई करके अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण के बाद दो महीनों में ही लगभग 2 लाख रुपए धनराशि कमा चुकी हैं। समूह की महिलाओं को जायका वानिकी परियोजना के अर्न्तगत वन विभाग के माध्यम से 28-28 दिन की कपड़े की सिलाई तथा बैग बनाने की निःशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस दौरान उन्होंने जूट से लंच बैग, बोत...

जिला ऊना में आयुष विभाग के 75 संस्थानों में प्रदान की जा रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं

चित्र
  जिला ऊना में आयुष विभाग के 75 संस्थानों में प्रदान की जा रही हैं बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं 3 आयुर्वेदिक अस्पतालों में पंचकर्मा सेवाओं के अलावा 17 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में दी जा रही हैं हेल्थ वैलनेस की सुविधाएं ऊना - जिला ऊना में आयुष विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप विभाग के अधीन जिला के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा वैलनेस सेंटरों के अलावा जिला मुख्यालय ऊना में संचालित एकमात्र होम्योपैथी सेंटर की ओपीडी में निरंतर वृद्धि हो रही है। आयुष विभाग के स्वास्थ्य संस्थानों में न केवल चिकित्सीय उपचार किया जाता है बल्कि योग, प्राकृतिक खानपान व रहन-सहन के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के बारे में लोगों को प्रेरित भी किया जाता है। इसके अलावा जिला के कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में पंचकर्म व योगाभ्यास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में पंचकर्मा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले रही टक्का निवासी ममता ने बताया कि उन्हें सर्वाइकल, टांगों में दर्द तथा सूजन इत्यादि की गंभीर समस्या थ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: