संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राज्य कर व आबकारी विभाग की अब 3 जून तक जारी रहेगी सदभावना योजना—कंवर शाह देव कटोच

चित्र
  राज्य कर व आबकारी विभाग की अब 3 जून तक जारी रहेगी सदभावना योजना—कंवर शाह देव कटोच  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त राज्य कर व आबकारी चंबा कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश में व्यापारियों के कर निर्धारण में राहत देने के लिए स्वर्ण जयंती सदभावना योजना को लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि जारी आदेशों के अनुसार इस योजना को 7 जून, 2023 तक जारी रखने के बजाय अब 3 जून 2023 तक ही जारी रखा जाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणी के व्यापारियों को जिनका कर निर्धारण लम्बित है, को लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत 1 जुलाई, 2017 से पहले पंजीकृत व्यापारी जिनका कर निर्धारण नहीं हुआ है उनको लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अन्तर्गत जिन व्यापारियों ने मासिक/ त्रैमासिक विवरणी ( रिटर्न) समय पर जमा करवा दी है व कर भी समय पर जमा करवाया है, उनका कर निर्धारण बिना किसी शुल्क ( सेटलमेंट फीस) के किया जाएगा। इसके अलावा जिन व्यापारियों ने विवरणी ( रिटर्न) समय पर जमा नहीं करवाई है परन्तु कर समय पर जमा करवाया है उन करदाताओं से क...

जिला किन्नौर के सांगला व छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित - जगत सिंह नेगी

चित्र
  जिला किन्नौर के सांगला व छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित - जगत सिंह नेगी प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के समग्र विकास के प्रति है कृत-संकल्पित छितकुल में सीवरेज प्रणाली का कार्य शीघ्र किया जाएगा आरंभ जनजातीय जिला किन्नौर का छितकुल व सांगला क्षेत्र है पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 11 दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के महत्वपूर्ण पर्यटक क्षेत्र छितकुल में आम जनता को संबोधित करते हुए कही।  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल देव भूमि होने के साथ-साथ एक पर्यटन स्थल है तथा जनजातीय जिला किन्नौर अपने पारम्परिक रीति-रिवाज, वेश-भूषा व नैसंगिक सौंदर्य के कारण एक बहुत ही आकर्षक व मनमोहक पर्यटक स्थल है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिला का छितकुल व सांगला क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण स्थल है।  जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के दृष्टिगत नागस्ति बैरियर को शीघ्र ही स्थानान्तरित किया जाएगा ताकक दूमति व इसके साथ ल...

अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए ऑडिशन आयोजित, पहले दिन 100 से अधिक प्रतिभागियों दी प्रस्तुति

चित्र
  अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के लिए ऑडिशन आयोजित, पहले दिन 100 से अधिक प्रतिभागियों दी प्रस्तुति अंतराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2023 का आयोजन 1 जून से 4 जून तक किया जा रहा है। ग्रीष्मोत्सव में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं मे होने वाली प्रस्तुतियों के लिये आज कलाकारों के ऑडिशन का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भारी बरसात और ख़राब मौसम के बावजूद 100 से अधिक कलाकारों ने आडिशन में हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिसमे छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। निर्णायक मंडली के सदस्य डा० हुकम शर्मा, डा0 महेन्द्र राठौड़ एवं किशन वर्मा ने भी इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा। जिला भाषा अधिकारी अनिल हार्टा ने बताया कि ऑडिशन 3 जून तक लिए प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किये जाएंगे तथा चयनित कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी एवं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा जिला भाषा अधिकारी कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। प्रथम सांस्कृतिक संध्या का र...

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी

चित्र
  जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 03-06-2023 को ऑसलैंड्स एजुकेशन एंड करियर, रमादा जीरकपुर, और जॉब कोच द्वारा वॉक इन इंटरव्यू लिए जायेंगेl उक्त साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में नियोक्ताओं द्वारा आयोजित किया जाएगा। उक्त साक्षात्कार के नियम और शर्तें इस प्रकार हैं: ऑसलैंड्स एजुकेशन एंड करियर, द्वारा टेली कॉलर = 50; लेखाकार (बी.कॉम) = 10; एचआर कंसल्टेंट्स = 10; करियर काउंसलर -25; मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव 20 पदों के लिए  रमादा जीरकपुर, विद्या ज्योति यूनिवर्सिटी, द्वारा रसोइया 15: भोजन परोसने वाले 15: हाउसकीपिंग -15: बेल डेस्क/ड्राइवर = 5 पदों के लिएl जॉब कोच, विद्या ज्योति यूनिवर्सिटी वीपीओ घोलुमाजरा, डेरा बस्सी पंजाब 140508 द्वारा खुदरा बिक्री कार्यकारी 100; बैंक रिलेशंस एग्जीक्यूटिव्स 100, इंश्योरेंस सेल्स-100 पदों के लिए इंटरव्यू लिए जायेंगेl जिनके लिए अनिवार्य योग्यता 12वीं। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन आयु सीमा 18 से 25 वर्ष वेतनमान 10,000 से 30,000 कार्यक्षेत्र चंडीगढ़ जीरकपुर, मोहल्ल डेराबस्सी रहेंगे l सभी इच्छुक और पात्र उम...

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत कुल्लू जिले में खर्च किए जाएंगे 47.41 लाख रुपए की राशि।

चित्र
  प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत कुल्लू जिले में खर्च किए जाएंगे 47.41 लाख रुपए की राशि।  जिले में इस वर्ष 6500 एकड़ क्षेत्र को लाया जाएगा प्राकृतिक खेती के अधीन- डॉ बलबीर सिंह ठाकुर। कुल्लू जिले में प्राकृतिक खेती ,खुशहाल किसान योजना के तहत खर्च किये जायेगे 47.41 लाख रुपये। कृषि विभाग आत्मा परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के अंतर्गत कुल्लू जिले में विभिन्न विकास खंडों में 60 स्थानों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा। जिसमें कुल्लू जिले के 1800 किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ बलबीर सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले मे के विभिन्न हिस्सों में 10 जागरूकता शिविर आयोजित कर 1000 किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि जिले कि सभी 235 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती मॉडल स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा गया है। डॉ बलवीर ने कहा कि कुल्लू जिले में वर्तमान में लगभग 11842 किसानो द्वारा लगभग 1244 हेक्टेयर क्षेत्र मे प्राकृतिक ख...

नेहरू युवा केंद्र शिमला ने किया युवा उत्सव का आयोजन

चित्र
  नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला शिमला मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव काआयोजन 30 मई 2023 को राजीव गाँधी राजकीय स्नातक महाविद्यालय, कोटशेरा में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजनआज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा दिए गए पंच प्रण से प्रेरणा लेते हुए 5 युवा-केंद्रित कार्यक्रमों कोएकीकृत करके किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंच प्रण के संदेश का प्रचार-प्रसार कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाना, भारतकी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और मूल्यों का प्रसार करना, जनता के बीच देश कीविविध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में प्रशंसा उत्पन्न करना, जिला स्तर से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वालेविभिन्न आयोजनों में युवाओं को शामिल करके देशभक्ति की भावना और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को फिर से जगाना है। इसकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिमला लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री सुरेश कश्यप की उपस्थित रहे। माननीय सांसदमहोदय ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं...

उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता

चित्र
  उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता 203 करोड़ रुपए की योजनाओं के शेल्फ किए पारित शिमला  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। उन्होंने इस बैठक में जिला जल जीवन मिशन के तहत 203 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं के शेल्फ पारित किए और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पेयजल जांच के लिए उपमंडल स्तर पर लैब रोहड़ू, टिककर, रामपुर, सुन्नी, ठियोग, जुब्बल, नेरवा व कसुम्पटी में स्थापित किए गए हैं और पेयजल गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जा रही है ताकि लोगों को जल जनित रोगों से बचाया जा सके। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्तोत्रों का औचक निरीक्षण व अनुश्रवण करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को साफ़ और स्वच्छ पानी मिल सके। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

3 जून 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा

चित्र
   3 जून 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू डॉ नरेश चंद ने आज यहां बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 3 जून 2023 को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि शिवर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ कल्याण सिंह ठाकुर, डॉ नीतीश कुमार व डॉ नेहा वर्मा ; हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सन्तुष्ट शर्मा, डॉ अभिषेक बदन व डॉ अशोक कुमार ; आंख नाक गला रोग विशेषज्ञ, डॉ सुमित वालिया,  शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ आशीष धीमान , बाल रोग विशेषज्ञ डॉ तेनज़िंग मेंटोक, नेत्र विशेषज्ञ डॉ ऋचा शर्मा, अपनी सेवाएं देंगे।      

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 30 जून तक करें आवेदन: डीएफएससी

चित्र
  उचित मूल्य की दुकानों के लिए 30 जून तक करें आवेदन: डीएफएससी धर्मशाला जिला नियत्रंक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरषोतम सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अर्न्तगत जिला में विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें आबंटित करने के लिये सभी इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं से आवेदन आमन्त्रित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि इनके लिये 30 जून, 2023 तक आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गांव नौशहरा (वार्ड न0-4) ग्राम पंचायत नौशहरा विकास खण्ड देहरा, (वार्ड न0-6) ग्राम पंचायत जरोट विकास खण्ड नगरोटा सूरिया, गांव मखरोड़ (वार्ड न0-4) ग्राम पंचायत गुगाना विकास खण्ड देहरा, गांव लगडू (वार्ड न0-5) ग्राम पंचायत लगडू विकास खण्ड देहरा, गांव पदरा (वार्ड न0-4) ग्राम पंचायत हंगलोह विकास खण्ड भवारना, गांव पैहग (वार्ड न0-5) ग्राम पंचायत सहौडा विकास खण्ड कांगडा, गांव जटोली ग्राम पंचायत कोलापुर विकास खण्ड परागपुर, गांव अमरोह ग्राम पंचायत अमरोह विकास खण्ड परागपुर, ग्राम पंचायत ढलियारा के वार्ड न0 9 विकास खण्ड परागपुर, ग्राम पंचायत बस्सी के वार्ड न0 4 विका...

पीर बिंदली के मेले में कुश्ती की बड़ी माली पहलवान अमृतपाल व छोटी माली पहलवान काशी के नाम रही

चित्र
  पीर बिंदली के मेले में कुश्ती की बड़ी माली पहलवान अमृतपाल व छोटी माली पहलवान काशी के नाम रही नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा   देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास खण्ड नगरोटा सूरियां की पंचायत मसरूर के गांव पीर बिंदली स्थित "प्राचीन लखदाता पीर बिंदली" परिसर स्थल में 30 मई सोमवार को मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुश्तियों के आयोजन में जिला पार्षद वीना धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वीना धीमान ने कुश्ती अखाड़े को मिनी स्टेडियम का रूप देने के लिए तीन लाख रुपया देने की घोषणा की। उन्होनेवख की मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं और इनको संजय रखना हरेक नागरिक का कर्तव्य है। विरासत में मिले इन मेलों में जहां कुश्तियां मुख्य आकर्षण का केंद्र होती हैं।  इस अवसर पर मेले में दूर दूर से पहलवानों ने कुश्तियों में जौहर दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं मेले में दूर दराज क्षेत्रों से आकर दुकानदारों ने दुकानें सजा कर मेले में खूब बिक्री की। मेले की कुश्तियों में बड़ी माली बब्बू पहलवान परागपुर व अमृतपाल पहलवान गोलबाग के बीच हुई। जिसमें गोलबाग का पहलवान अमृतपाल विजेता रहा। जी...

सीएम ने फतेहपुर में 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को किया जनता को समर्पित'

चित्र
  सीएम ने फतेहपुर में 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को किया जनता को समर्पित'  तो बही पीडब्ल्यूडी विभाग के 2.93 करोड़ की लागत से बने सकरी पुल का किया उद्धघाटन। पांच पंचायतों के तीन दर्जन गांवो को होगा फायदा ।  पौंग झील को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित :- सीएम  फतेहपर :   बलजीत ठाकुर / भारी बारिश के खलल के बाबजूद सीएम अपने फतेहपुर प्रवास पर बुधवार पहुंचे।सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम में थोडा फेरबदल किया गया।सुबह करीब 11 बजे सीएम का फतेहपुर पहुंचने का कार्यक्रम था।किंतु पूरा दिन मूसलाधार बारिश के कारण सीएम करीब तीन बजे फतेहपुर पहुंचे।फतेहपुर पहुंचने पर सीएम का जगह-जगह ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।सीएम ने सबसे पहले रैहन के सकरी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके पश्चात रैहन से फतेहपुर तक रोड शो से पहुंचकर हाडा चौंक पर स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किये। इसके पश्चात.फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को सीएम ने अपने फतेहपुर प्रवास के दौरान करीब 40 करोड की उठाऊ पेयजल योजना को जनता को समर्पित किया।  इस पेयज...

प्रदर्षनी लगाई गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईईसी व एचबी टेस्टिग करवाई गई।

चित्र
  मासिक धर्म एवं स्वच्छता पर लोरेटो शिक्षण संस्थान भराडी में जागरूकता शिविर का किया आयोजन वो दिन योजना के तहत मासिक धर्म एवं स्वच्छता पर लोरेटो शिक्षण संस्थान भराडी में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि किशोरियों के लिए शिमला के शिक्षण संस्थानों में पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी और सरकार इसके लिए अलग से योजना तैयार करेगी ताकि महिलाओं व किशोरियों को समस्या से न जूझना पडे। मासिक धर्म एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहना जरूरी है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। इस दौरान मुख्य अतिथि महोदय ने विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग पोशण अभियान में विशेष कार्य कर इसे जन आंदोलन से जन भागेदारी बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने मासिक धर्मं एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार पोशण प्रदषर्नी का अवलोकन कर बताया कि हमें जंक फूड़ का त्याग कर पारम्परिक व्यंजनों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने महिला एव...

आइए जानें 02 जून को सोलन में कहां कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
आइए जानें 02 जून को सोलन में कहां कहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित  सोलन मे विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 02 जून, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी  उन्होनें कहा कि 02 जून, 2023 को प्रातः 11.00 से सांय 05.00 बजे तक चम्बाघाट चैक फोरेस्ट कालोनी बसाल मार्ग के कुछ हिस्से, कुलजा उद्योग डीआईसी कालोनी करोल विहार एनआरसीएम मोक्षधाम बेर खास फ्रेन्डज कालोनी बेर गांव बेर पानी बेर की सेर दामकड़ी जौणाजी सेर चिराग कोटला मशीवर दरयाग बुखार, रोमी बस्सी हदेची शेरपा रिसोर्ट बालूघाटी बायला चंगेर शिल्ली फशकना अश्वनी खड्ड बजलोग जल शक्ति विभाग की शिल्ली अश्वनी खड्ड रिधीधर कनाह बजनाल योजना एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नुरपुर की भलेटा पंचायत के अभिनव शर्मा ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम

चित्र
स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नुरपुर की भलेटा पंचायत के अभिनव शर्मा ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम  हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कांगड़ा जिले के रैत शाहपुर में आयोजित स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में   तहसील       नुरपुर  की भलेटा पंचायत के बार्ड 9 के गांव बड़वाल के अभिनव शर्मा सपुत्र रमेश शर्मा 120 किलो भार वर्ग सब जूनियर में कुल 195 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीत कर इलाके का गौरव बढ़ाया व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में अपना चयन पक्का कर लिया जो कि जून माह में उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत की।

पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन है एक स्तंभ - जगत सिंह नेगी

चित्र
  पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन है एक स्तंभ - जगत सिंह नेगी जिला किन्नौर में पंचायती राज विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की ली समीक्षा राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर स्थित रिकांग पिओ में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। राजस्व मंत्री ने कहा की पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन एक स्तंभ है जिसका कार्य विकास को जमीनी स्तर पर पहुंचाना और पंचायतों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा की मनरेगा के तहत प्रत्येक घर को कम से कम 100 दिन का अकुशल रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का लक्ष्य मनरेगा को निचले स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करना है। मनरेगा के तहत 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत करवाया गया की जिला किन्नौर में मनरेगा के तहत 20 हजार 77 जॉब कार्ड होल्डर व 23 हजार 06 सक्रिय कर्मचारी हंै। वित्तीय वर्ष 2023-24 म...

विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने किया जिला स्तरीय पिपलू मेले का शुभारम्भ

चित्र
  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने किया जिला स्तरीय पिपलू मेले का शुभारम्भ पिपलू मेला लोगों की अटूट आस्था व समृद्ध संस्कृति का परिचायक है - संजय रत्न ऊना देव भूमि हिमाचल प्रदेश में मेलों का खास महत्व है। हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने में आज भी मेले अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। ये विचार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय रत्न ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।  उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला उना हमीरपुर तथा कांगड़ा जिला वासियों की अटूट आस्था व समृद्ध संस्कृति का परिचायक है प्राचीन काल से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेलों से जहां संस्कृति को बढ़ावा मिलता है वहीं लोगों में आपसी भाई-चारा भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित होगा। प्रदेश में विकास के नए-नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार के प्रयासों से भविष्य में मेलों के आयोजन में और अधिक सकारात्मक बदलाव देखने क...

सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत तीन चरणों में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा

चित्र
  सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत तीन चरणों में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा नाहन  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन के तहत तीन चरणों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मॉक ड्रिल जिसका उददेश्य सम्बन्धित विभागों के बीच जरूरी तालमेल स्थापित करना था, आज मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन और राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के संयुक्त तत्वावधान में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की मेगा मॉक ड्रिल में आज सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने दूसरे चरण और तीसरे चरण के तहत आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल के लिए आपसी समन्वय और तालमेल पर व्यापक विचार विमर्श किया। सुमित खिमटा ने बताया कि दूसरे चरण की मेगा मॉक ड्रिल के तहत टेबल एक्सरसाईज 6 जून को आयोजित की जाएगी जबकि तीसरे चरण की मॉक ड्रिल 8 जून को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दूसरे और तीसरे चरण के मॉक ड्रिल के लिए किये जाने ...

शिक्षा एवं शिक्षकों का हमारे भविष्य निर्माण में रहता है अहम योगदान - शिक्षा मंत्री

चित्र
  शिक्षा एवं शिक्षकों का हमारे भविष्य निर्माण में रहता है अहम योगदान - शिक्षा मंत्री गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए समपर्ण भाव से कार्य कर रही सरकार शिक्षा मंत्री ने 1.43 करोड़ से बनने वाले सरोट विद्यालय भवन का किया शिलान्यास, 15 लाख से बने बॉस्केट बाल कोर्ट एवं ओपन जिम का किया उद्घाटन शिमला शिक्षा एवं शिक्षकों का हमारे भविष्य निर्माण में अहम योगदान रहता है इस दृष्टि से शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए हम कृतसंकल्प है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिए पूरे कर्तव्य, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोट के विद्यालय भवन की आधारशिला रखने के उपरांत अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन की अनुमानित लागत 1 करोड़ 43 लाख रुपए निर्धारित की गई है। भवन के तहत लगभग 14 कमरों का निर्माण किया जाएगा जिसके भूतल में विद्यालय कार्यालय, प्रथम तल में कक्षाएं एवं द्वितीय तल में एक बहुउद्देशीय हॉल क...

7 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक होगी श्रीखण्ड यात्रा।

चित्र
  7 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक होगी श्रीखण्ड यात्रा। यात्रा के इच्छुक को करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण।   जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक होगी श्रीखंड महादेव यात्रा और जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी । उन्होंने कहा कि श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए shrikhandyatra.hp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी तथा यात्रा के इच्छुक को 250 शुल्क अदा करना होगा ।कोई भी यात्री बिना पंजीकरण यात्रा पर नही जा सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि यात्रा पर जाने से पूर्व सभी यात्रियों का बेस कैम्प सिंहगाड में चिकित्सा जांच की जायेगी। मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी फिटनेस सर्टिफिकेट के उपरांत ही यात्रा की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के जाने वाले यात्रियों पर नजर रखने के लिये कुंशा में पुलिस जांच बिंदु स्थापित किया जाएगा जो चोरी छिपे व बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा पर जाने वालों पर नजर रखेंगे। यदि कोई बिना पंजीकरण या बिना मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के पकड़े जाता है तो उसे वापिस बेस कैंप सिंहगाड भेजा जाएगा। जहां उसे मेडिकल जांच करवानी हो...

आपदा प्रबंधन को लेकर 8 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज-उपायुक्त अपूर्व देवगन

चित्र
  आपदा प्रबंधन को लेकर 8 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज-उपायुक्त अपूर्व देवगन भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य वास्तविक आपदा के दौरान ऐसे पूर्वाभ्यास महत्वपूर्ण सभी विभागों को निर्धारित एसओपी का पालन बनाना होगा सुनिश्चित चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक के पश्चात राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में ज़िला अधिकारियों के साथ एक मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन के संबंध में बैठक की ।  उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 8 जून को राज्य स्तर पर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत ज़िला चंबा में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन को आधार मानकर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित होगी।  उन्होंने बताया कि आपदा पूर्वाभ्यास में प्रभावी प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर 6 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज जबकि 7 जून को सभी आवश्यक प्रबंधों को समीक्षा के लिए बैठक का आय...

मिशन लाइफ के तहत लूणा बस स्टॉप व मैहला में कार्यक्रम आयोजित

चित्र
  मिशन लाइफ के तहत लूणा बस स्टॉप व मैहला में कार्यक्रम आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने को लेकर लोगों में जानकारी और जागरूकता के लिए आज लूणा बस स्टॉप और मैहला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया । उन्होंने लोगों को बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को सामूहिक भागीदारी निभानी होगी। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों, घर में रखी गई पानी की टंकियों को समय समय पर साफ करने और प्लास्टिक कूड़े को एक जगह एकत्रित कर उचित स्थान पर पहुंचाने का भी आग्रह किया।

हिमाचल सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कर रही है कार्य - जगत सिंह नेगी

चित्र
  हिमाचल सरकार प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कर रही है कार्य - जगत सिंह नेगी डाईट रिकांग पिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे विद्यार्थियों को अक्षर के ज्ञान के साथ-साथ जीवन जीने का ज्ञान देना भी है आवश्यक - जगत सिंह नेगी नन्हे विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए प्रदान की 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ द्वारा आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही है ताकि विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर उत्कृष्ट बनें व देश सहित प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अक्षर का ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ जीवन जीने का ज्ञान देना भी आवश्यक है ताकि वह सम...

31 मई को विद्युत कट

चित्र
31 मई को विद्युत कट मंडी 31 मई, 2023 को 11 केवी अस्पताल फीडर के तहत 100 केवीए, 11/4केवी लोअर सैण व अप्पर सैण ट्रांसफारमरों की जरूरी मरम्मत की जायेगी जिस कारण गणपति रोड़, बीर, जीरो प्वांईट, अप्पर सैण, सैण मटट व उसके आस पास के क्षेत्र में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल एक नरेश कुमार ने दी । उन्होंने संबंधित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ।

दुल्हन की तरह (सजा फतेहपुर) तैयार हुआ फतेहपुर, जगह-जगह होगा मुख्यमंत्री का स्वागत

चित्र
  दुल्हन की तरह (सजा फतेहपुर) तैयार हुआ फतेहपुर, जगह- जगह होगा मुख्यमंत्री का स्वागत  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कांगड़ा प्रवास के अगले चरण में कल 31 मई को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. इसी के साथ वीरवार को मुख्यमंत्री का 9 दिवसीय दौरा खत्म हो जाएगा । मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान फतेहपुर में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं जनता को सौंपने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे। व्यापारियों की समस्या सुनने निरीक्षण पर निकलीं मंडलायुक्त तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री  31 मई को प्रातः सवा 11 बजे फतेहपुर के रैहन पहुचेंगे तथा साढ़े 11 बजे सकरी पुल का लोकार्पण करेंगे. उसके उपरांत के हाड़ाचैक में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री  12ः45 बजे रामलीला मैदान में जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद वे फतेहपुर विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे ...

पांच सालों में विकास तो दूर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल बनाए गए भवनों व संस्थानों के उद्घाटन भी नहीं करवा पाई भाजपा : चंद्र कुमार

चित्र
पांच सालों में विकास तो दूर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल बनाए गए भवनों व संस्थानों के उद्घाटन भी नहीं करवा पाई भाजपा : चंद्र कुमार  नगरोटा सूरियां :प्रेम स्वरूप शर्मा /    हिमाचल सरकार की कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने देश के प्रधानमंत्री को वहिरूपिया प्रधानमंत्री करार देते हुए कहा कि केंद्र में सत्ताधारी सरकार झूठ और जुमलों की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के वायदे पर केंद्र में सत्तासीन हुए प्रधानमंत्री व उनके मंत्री अब युवाओं को अपने वायदों से भटकाने के लिए धर्म के नाम पर भड़काने वाली राजनीति कर रहे हैं।  चन्द्र कुमार मंगलवार को ज्वाली हल्के की बासा ववनतुंगली पंचायतों में आयोजित जन आभार कार्यक्रम में जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार पांच सालों में विकास की ईंट लगाना तो दूर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बनाए गए भवनों व संस्थानों के भवनों का उद्घाटन भी नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि नगरोटा सूरियां में करोड़ों की लागत से पूर्व की कांग्रेस सरकार ने आधु...

भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं की बनी शैल्फ-सुमित खिमटा

चित्र
 भू-जल स्तर को बढ़ाने के सिरमौर जिला में 315.47 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं की बनी शैल्फ-सुमित खिमटा जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1.19 लाख पेयजल कुनेक्शन लगाए गए नाहन  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा सिरमौर जिला में जल जीवन मिशन के तहत बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक 1.19 लाख घरों को व्यक्तिगत पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं। उपायुक्त मंगलवार को नाहन में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जिला वाटर एण्ड सैनिटेशन मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने बताया कि भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए जल शक्ति विभाग ने जिला में 315.47 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं की शैल्फ तैयार की है जिसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जहां भू जल स्तर ...

ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - रोहित ठाकुर

चित्र
  ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री ने किया बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, 92 लाख से होगा निर्माण शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। रोहित ठाकुर ने आज बढ़ाल उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बढ़ाल का निर्माण कार्य लगभग 92 लाख रुपए से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल भवन बढ़ाल में एवं सरहाना के लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। प्राप्त मांगों के लिए बजट का प्रावधान कर अवश्य...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: