चंबा की चरोड़ी पंचायत के घियूणी गांव को भूस्खलन का खतरा हुआ पैदा - Smachar

Header Ads

Breaking News

चंबा की चरोड़ी पंचायत के घियूणी गांव को भूस्खलन का खतरा हुआ पैदा

चंबा की चरोड़ी पंचायत के घियूणी गांव को भूस्खलन का खतरा हुआ पैदा


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

उपमंडल चुराह के अंतर्गत आने वाली चरोड़ी पंचायत के घियूणी गांव को भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण खतरा ओर भी बढ़ गया है, ऐसे में गांव में रह रहे सात परिवारों ने दूसरों के यहां शरण ली है। गांव के ऊपरी क्षेत्र से हो रहे भूस्खलन का जिस तरह से खतर बना हुआ है, ऐसे में किसी भी समय पूरा गांव मलबे में दब सकता है। गांव के लिए जाने वाले एक मात्र रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है, ऐसे में वहां से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। एक तो ऊपर से पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है, दूसरा अगर खराब व खतरे भरे रास्ते से गुजरते समय हल्का सा भी पांव फिसला तो अनहोनी हो सकती है। खतरे को देखते हुए गांव के लोग जब घर छोड़ कर दूसरों के यहां शरण लेने के लिए जा रहे थे, तो बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के हाथ को पकड़ कर भय के साए में उक्त मार्ग को पार करवाया है। लिहाजा लोग घरों से किसी तरह का सामान भी नहीं निकाल पाए हैं। उधर भूस्खलन से गांव को बने खतरे की जानकारी मिलने के बाद उप मंडल अधिकारी चुराह जोगिंद्र पटियाल ने भी रविवार को गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही भूस्खलन के खतरे को देखते हुए गांव के लोगों को वहां पर न रहने की सलाह दी है। साथ ही प्रभावित परिवारों को तीन टेंट भी उपलब्ध करवाने के साथ अन्य तरह की सहायता का भी आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं