राहुल पठानिया की कांगड़ा चंबा के लोगों से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही
राहुल पठानिया की कांगड़ा चंबा के लोगों से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही
पालमपुर : केवल कृष्ण / मातृशक्ति से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही है, उन्हें एक मौका प्रदान कर रही है जहां वो दिल खोलकर अपने विचार रख रही है, अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा कर रही है... यानी कहा जा सकता है कि राहुल पठानिया की कांगड़ा चंबा के लोगों से जन संवाद की मुहिम रंग ला रही है। अपनी इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए राहुल सिंह पठानिया पालमपुर पहुंचे जहां उन्होंने मातृशक्ति से जनसंवाद किया। कार्यक्रम के प्रति महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था, महिलाएं इतनी संख्या मे पहुंचीं कि जगह कम पड़ गई इसी कारण कई महिलाओं को बाहर प्रांगण मे बैठकर ही राहुल जी के विचार सुनने पड़े।
बहरहाल इतना तय है कि मातृशक्ति राहुल सिंह पठानिया को दिल खोलकर अपना आशीर्वाद दे रही है और उनमें नेता नहीं अपना बेटा देख रही है, उन्हें आशीर्वाद दे रही है। आने वाले समय में ये मुहिम एक आंदोलन का रूप ले लेगी इतना तो तय दिख रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं