चम्बा संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है।

 चम्बा संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। 


चंबा  : जितेन्द्र खन्ना /

भाजपा की ओर से डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने कांग्रेस पार्टी के प्रतिद्वंद्वी आनंद शर्मा को शिकस्त देते हुए भारी मतों से जीत हासिल की है। इसी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने ही कब्जा किया है। भाजपा की जीत का जश्न जिला मुख्यालय चम्बा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी करने के साथ-साथ लोगों में मिठाई भी बांटी गई। पूर्व सदर विधायक पवन नैयर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जीत आम जनमानस की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हर एक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। सरकार द्वारा न केवल विभिन्न योजनाएं शुरू की जाती है बल्कि उन्हें धरातल पर पहुंचाकर पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ भी सुनिश्चित किया जाता है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर ही इस बार फिर लोकसभा चुनाव में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पवन नैयर ने इस जीत का श्रेय जनता के साथ-साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिया है, जिन्होंने दिन-रात एक कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह बड़ीयाल, दिनेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं