पिता ने बेटे को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

 उत्तर प्रदेश: बेटे की शराब की लत से परेशान पिता ने देर रात लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



कोतवाली के गांव फतेहपुर के रामसहाय अहिरवार ने अपने बेटे 22 वर्षीय नरेश अहिरवार की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नरेश शराब का आदी था, जिससे पिता परेशान रहता था। कई बार समझाने के बाद भी नरेश की शराब की लत छूट नहीं रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले  दिन से पिता और बेटे में इस बात को लेकर रोज झगड़ा हो रहा था। रात पिता ने घर में सो रहे बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन दिव्यांग मां ने बेटे को बचाने का प्रयास भी किया, पर वह सफल नहीं हो सकी और बेटे ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पिता घर से भाग गया। मृतक की मां रामदेवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पिता द्वारा हमला किए जाने पर बेटे की चीखने की आवाज सुन मां रामदेवी बचाने को दौड़ीं लेकिन दिव्यांग मां बचाव नहीं कर सकीं। रामदेवी ने बताया कि पति के सिर पर मौत चढ़कर बोल रही थी। मृतक भाईयों में छोटा था। बड़ा भाई नारायण महानगर में रहकर मजदूरी करता था। बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक अविवाहित था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल