उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित

जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन 



जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के अंतर्गत प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण के दूसरे चरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला चंबा में कुल 144 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज हैं जिनमें से 42 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज को  केंद्रीय योजना के प्रथम चरण में जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति द्वारा कंप्यूटरीकरण के लिए अनुमोदित किया गया था जिनमें से 33 समितियां को राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृतियां प्राप्त हुई थीं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की सभी 33 समितियों का कंप्यूटरीकरण कर दिया गया है तथा इनमें से 20 समितियां ने ऑनलाइन कार्य करना आरंभ कर दिया है| जबकि 13 समितियों का ऑनलाइन संबंधी कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को आयोजित बैठक में जिला के विभिन्न उप मंडलों की 60 एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है तथा राज्य स्तरीय समिति से स्वीकृति के उपरांत इन सभी समितियां के कंप्यूटरीकरण को अमली जामा पहनाया जाएगा। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बैठक में विकास खंड चंबा की 9, मैहला की 6, सलूनी की 12, भटियात  की 16, भरमौर की 8, तीसा की 6 तथा पांगी की 3 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य को अनुमोदित किया गया है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहायक महाप्रबंधक हेम राज, एआरसीएस चंबा सुरजीत सिंह तथा समिति के सदस्य जय कुमार, अरुण कुमार, अशोक कुमार तथा चुहार सिंह भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम