जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की बैठक आयोजित




जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति किन्नौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त विजय कुमार ने की। सहायक आयुक्त ने उपस्थित सरकारी तथा निजी बैंकों के अधिकारियों को जिला के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रिवोल्विंग फंड एवं आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा ताकि वे आत्मनिर्भरता की और अग्रसर हो सके एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने सूक्षम, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए दी जा रही ऋण सुविधा का ब्यौरा लिया तथा समीक्षा कर इस योजना के समग्र प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि जिला के युवा इस योजना का लाभ उठा सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषकों एवं पशुपालकों को ऋण उपलब्ध करवाने पर बल दिया ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि संभव हो सके। जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक रोहित सांगवान ने बैठक का संचालन किया तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरू लाल नेगी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओ.पी बंसल सहित सरकारी एवं निजी बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग