हर साल की तरह इस साल भी श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

हर साल की तरह इस साल भी श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू




( नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा )

जिला कांगड़ा के नगरोटा सुरियां में हर साल की तरह इस साल भी श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके उपलक्ष्य में आज मैन बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला लीला कमेटी के प्रधान सुख पाल गोगी की अध्यक्षता में पूजा अर्चना कर फिर रामलीला स्टेज पर झंडा रस्म अदा की गई। इस मौके पर विशेष कर मंदिर महंत सुखविंदर भारती, व्यवसायी अरुण महाजन विशेष रूप में उपस्थित रहे। झंडा रस्म से पूर्व कमेटी सदस्यों ने बाल रूप में झांकी भगवान श्री हनुमान जी ,श्री राम और लक्ष्मण जी की इलाके के बाजार में भगवान हनुमान जी और राम जी के भजनों के गुणगान के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। पूरी विधि विधान के साथ हवन कर इस कार्यक्रम को झंडा रस्म के रूप में किया गया। इस अवसर पर स्टेज संचालक राजेश भारद्वाज , पूर्व प्रधान संजय महाजन, प्रेम स्वरूप, शानू शर्मा, नीरज शर्मा, सेम मनोज महाजन,मोनू, मोनी, रचित, रिंटू चौधरी,सचिन मेहरा , हेपू , शाम स्वरूप, विंदू शर्मा, मदन हिमाचली , विरिंदर कपूर, अखिल कुमार ,अनमोल मंडल ,सागर, अखिल महाजन, विंदू शर्मा, आनंद साहिल , पुनीत मंडल, संदीप, अशोक, अतुल लंबू, सतपाल, लिटलू, संदीप शर्मा, पेनू, विकास शांडील , अनुपम पठानियां, लाला अमित शर्मा उर्फ मोनू , सिहोल , शुना गुलेरिया आदि अनेक धार्मिक प्रेमी इस कार्यक्रम में शामिल हुए । उधर स्टेज संचालक राजेश भारद्वाज ने बताया की दो अक्तूबर को बस अड़ा की बगल में स्थित रामलीला मंचन शुरू होगा। स्थानीय खेल मैदान में विशाल रूप में दशहरा मनाया जाएगा।  कार्यक्रम में बाहर से आए मशहूर गायक मनोरंजन इस दौरान अपनी सुरीली आवाज़ में करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस