उपायुक्त ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

 उपायुक्त ने ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे



ऊना : उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को आयुष विभाग के सहयेाग से एमसी पार्क, ऊना में हर्बल पौधे रोपे। इस पहल के अंतर्गत नीम, मोरिंगा, और अश्वगंधा के पौधों का रोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के महत्व को समझाना तथा औषधीय खेती के लाभों को उजागर करना था। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान मौसम हर्बल पौधों के विकास के लिए विशेष रूप से अनुकूल है, जिससे ये पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और जीवित रह सकते हैं।
जतिन लाल ने सभी से अपील की कि वे इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, और इसलिए सभी को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि फूल, फल, औषधि, और इमारती लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् ऊना ललित कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला आयुर्वेद अस्पताल का दौरा
इसके बाद, उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद अस्पताल का दौरा किया और वहां मरीजों को उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता और मरीजों के अनुभव को लेकर जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में