त्रिलोक कपूर ने स्पिरिट से झुलसे पुलिसकर्मियों की घटना पर दुख प्रकट किया
त्रिलोक कपूर ने स्पिरिट से झुलसे पुलिसकर्मियों की घटना पर दुख प्रकट किया
पंचरुखी पुलिस थाने के अंतर्गत झुलसे पुलिसकर्मी जो कि राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचाराधीन है। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री त्रिलोक कपूर ने उनका कुशल क्षेष्म लेते हुए उन्हें ये हौसला दिया की आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे ऐसी सबकी कामना है। इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सेवाए दे रहे सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही विशेष सेवाओं के लिए भी आभार एवं धन्यवाद वयक्त किया।
कपूर ने कांगड़ा की एसपी श्रीमती शालिनी अग्निहोत्री से भी फोन करके पता किया कि आखिर इन पुलिसकर्मियों के झुलसने का क्या कारण रहा इस पर एसपी कांगड़ा ने कहा कि उप अधीक्षक पालमपुर को एक हफ्ते के अंदर इसकी जांच करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
उन्होंने एसपी कांगड़ा से आग्रह किया कि इन पुलिसकर्मियों की देखभाल के लिए ठीक व्यवस्था की जाए, और आगे से उन कर्मचारियों को इस काम में लगाएं जो कि इस काम के विशेषज्ञ हों, क्योंकि स्पिरिट केमिकल पेट्रोल से भी ज्यादा खतरनाक होता है।
कोई टिप्पणी नहीं