गांवों और शहर के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है : विधायक शेरी कलसी - Smachar

Header Ads

Breaking News

गांवों और शहर के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है : विधायक शेरी कलसी

युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है ताकि युवा सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें

गांवों और शहर के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है :  विधायक  शेरी कलसी




( बटाला : अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह ) 

लोगों के प्यार और विश्वास से बटाला हलके को विकास के मामले में राज्य का अग्रणी हलका बनाया जाएगा और बटाला के गांवों और शहर के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। इस बात का खुलासा बटाला के युवा विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाया जाए। 

विधायक शेरी कलसी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत लोगों से मिलकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है और उनका हमेशा प्रयास रहता है कि जब लोग दफ्तरों में अपना काम करवाने जाएं। कोई परेशानी न हो| उन्होंने आगे कहा कि बटाला हलके में बहुआयामी विकास कार्य पारदर्शी तरीके से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल बटाला शहर में 700 जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिन्हें पिछली सरकारों के दौरान परेशानी उठानी पड़ी थी। 

विधायक शेरी कलसी ने आगे कहा कि गांवों में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं | युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है ताकि युवा सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।  

उन्होंने आगे कहा कि गांवों में गंदे पानी की निकासी का काम किया गया है और अत्याधुनिक थापर मॉडल तालाबों का निर्माण किया जा रहा है |

विधायक शेरी कलसी ने कहा कि गांवों में ग्राम प्रधान और गांव निवासियों की सलाह से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें स्ट्रीट लाइटें, पार्क, डेरा की सड़कों को पक्का करना शामिल है और विकास की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है |

कोई टिप्पणी नहीं