बगी तुंगल में लगाया गया डिजिटल साक्षरता - Smachar

Header Ads

Breaking News

बगी तुंगल में लगाया गया डिजिटल साक्षरता

बगी तुंगल में लगाया गया डिजिटल साक्षरता



मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कोटली द्वारा कोटली के बगी तुंगल में  डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगदेव कुमार प्रबंधक, शाखा कोटली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस शिविर में लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एनआरएलएम, एसएचजी, केसीसी,हाउस लोन, व्हीकल लोन की जानकारी दी गई। वहीं  सरकार द्वारा चलाई जा रहीं पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, व एपीवाई योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं के तहत खाते भी खोले गए। इस मौके पर लोगों को एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया था लोगों से  ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की अपील की गयी 

कोई टिप्पणी नहीं