राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान और स्वछता ही सेवा है कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Smachar

Header Ads

Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान और स्वछता ही सेवा है कार्यक्रम का हुआ आयोजन

काँगड़ा : आज  24 सितम्बर 2024 को राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में 'व्याख्यान' और 'स्वछता ही सेवा है' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 



राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रो. योगेश पाण्डेय ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। सबसे पहले महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने विद्यार्थियों को राज्य-राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को कई सुझाव भी दिए। उसके बाद कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता प्रो. संजीव शर्मा ने अपने 14 वर्षों के एन. एस. एस. के लम्बे अनुभवों को साझा करते हुए एन. एस. एस. से सम्बंधित महत्वपूर्ण और सारगर्भित जानकारी दी और स्वच्छता और नशा मुक्ति आदि विषयों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और इनसे सम्बंधित वीडियो भी दिखाई गयी। फिर सभी स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की और प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया। अंत में सभी को जल-पान देकर कार्यक्रम समाप्त किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, मुख्य वक्ता प्रो. संजीव शर्मा, डॉ शमशेर सिंह, प्रो. शिखा शर्मा, डॉ उज्ज्वल सिंह, डॉ नितिका शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. योगेश पाण्डेय व स्वयंसेवी विशाल, सुमित, आकर्षित, कृषिका, दीपिका आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं