रोहित शर्मा एक बार फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज
नई दिल्ली : रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्डकप को जीतने के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है और अब ये सिर्फ ओडीआई और टेस्ट क्रिकेट में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं।
लेकिन ये आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे और इसी वजह से अब सभी समर्थक आईपीएल का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के हवाले से यह खबर आई है कि, आईपीएल 2025 में ये मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, रोहित शर्मा आईपीएल 2023 तक टीम की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन आईपीएल 2024 के ठीक पहले इन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया था और इनकी जगह पर हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस टूर्नामेंट में हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।
लेकिन इस बार आईपीएल के शुरू होने के पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है और इस खबर के अनुसार, आईपीएल के आगामी सत्र में ये मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते है। इस खबर को सुनने के बाद सभी समर्थक बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
अगर बात करें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कप्तानी करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी और ये साल 2023 तक टीम के लिए कप्तानी करते रहे। इस दौरान इन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की और 87 मैचों में टीम को जीत और 67 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 4 मैच इनकी कप्तानी में टाई रहे। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 5 मर्तबा आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
दरअसल बात यह है कि, मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा हाल ही में महेला जयवर्धने को टीम का नया कोच नियुक्त किया है और इन्होंने इसके पहले भी मुंबई के लिए इस जिम्मेदारी को निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेला जयवर्धने के आने के बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा को कप्तानी के लिए अप्रोच किया जा सकता है। इन दोनों के दरमियान बॉन्डिंग बहुत अच्छी है और इनकी जोड़ी के रहते टीम का प्रदर्शन भी अन्य टीमों की तुलना में बेहतर था।
कोई टिप्पणी नहीं