अधिवक्ताओं के लिए आयोजित 40 घटों के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त कार्यालय चम्बा के सभागार में विधिवत आगाज हुआ

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा द्वारा अधिवक्ताओं के लिए आयोजित 40 घटों के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को उपायुक्त कार्यालय चम्बा के सभागार में विधिवत आगाज हो गया है। 



( चंबा : जितेन्द्र खन्ना)

चंबा : इस दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा के सचिव संदीप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति की ओर से वरिष्ठ प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह सहित पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ से प्रशिक्षक मोनिका और सचिन जैन भी अधिवक्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। अपने संबोधन में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यस्थता एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दो या अधिक पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए एक तीसरा पक्ष मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है। मध्यस्थता विवादों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने में मदद करती है। मध्यस्थता प्रक्रिया न्यायिक प्रणाली पर दबाव को कम करने में भी मदद करती है। इसमें सभी पक्षों के समय और धन की बचत भी होती है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा के सचिव संदीप सिंह ने कहा कि विभिन्न तहसीलों से आए प्रशिक्षु अधिवक्ताओं के लिए मध्यस्थता प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिवक्ताओं से इस प्रशिक्षण में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ सम्मिलित रहने का आग्रह भी किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर