इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना )
चम्बा : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वप्रथम समस्त कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने इंदिरा गंधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत रामधुन गाकर इंदिरा गांधी को सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नीरज नैय्यर ने इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की दूरदर्शी सोच की बदौलत ही आजादी के बाद भारत इतनी उन्नति कर पाया है। अपनी इसी सोच व दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता के चलते विश्व भर में इंदिरा गांधी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकताओं को भी इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
कोई टिप्पणी नहीं