भारत जोड़ो अभियान चिंतक मंडल की बैठक नगरोटा सूरियां में हुई सम्पन्न - Smachar

Header Ads

Breaking News

भारत जोड़ो अभियान चिंतक मंडल की बैठक नगरोटा सूरियां में हुई सम्पन्न

भारत जोड़ो अभियान चिंतक मंडल की बैठक नगरोटा सूरियां में हुई सम्पन्न


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

भारत जोड़ो अभियान चिंतक मंडल की बैठक नगरोटा सुरियां में हुई जिसकी अध्यक्षता पीसी विश्वकर्मा ने की और मुख्य अतिथि के रूप में भारत जोड़ो अभियान की कोर कमेटी के राष्ट्रीय मेंबर और हिमाचल के प्रभारी डा अशोक सोमल पर्यावरणविद उपस्थित हुए जिन्होने बताया कि भारत जोड़ो अभियान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद सतत जारी है रहेगा,इसका मकसद लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करना है और नफरत के बाजारों में प्यार मोहब्बत की दुकानें खोलना है।सोमल ने कहा कि युवा पीढ़ी में धार्मिक नफरत नहीं बल्कि प्रेम मोहब्बत सौहार्द के संस्कार देना है,भारत जोड़ो अभियान में महिला का सशक्ति करण करना और वैज्ञानिक सोच पैदा कर उन्हें अंध विश्वास और कुरीतियों के चक्रव्यूह से बाहर निकलना।संविधान कानून का शासन मानव अधिकार सही सलामत रहें इसके लिए युवा शक्ति को प्रेरित करना है।

इस अवसर पर नगरोटा सुरियान इकाई का गठन हुआ जिसमें गुरुदेव भारती संयोजक करतार सिंह संयुक्त सचिव,प्राचार्य सुभाष धीमान महामंत्री,सुभाषणा भारती अध्यक्ष महिला परकोष्ठ,सुदर्शन कुमार डा बलबीर सिंह धीमान,राम पाल धीमान को काउंसलर चयनित किया गया।

भारत जोड़ो अभियान का नारा है यदि सड़कें सूनी रहेंगी तो संसद गैर जिम्मेवार रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं