कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का लिया संकल्प - Smachar

Header Ads

Breaking News

कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का लिया संकल्प

 कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का लिया संकल्प


जोगिंदर नगर श्रम कल्याण बोर्ड उप-कार्यालय जोगिंदर नगर के प्रेरक पवन कुमार ने बताया कि उपमंडल में कामगार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत आज कार्यालय में सभी ने नशामुक्ति की शपथ ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर को प्रारंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी चिट्टा अभियान के अंतर्गत नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के निर्देशानुसार इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति का समर्थन किया तथा नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यालय परिसरों के साथ-साथ समाज में भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

संकल्प कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसका स्थायी समाधान तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सक्रिय सहभागिता निभाए। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक प्रतिबद्धता की शपथ के साथ किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं