संदेश

एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाह साइबर ठगों का झांसा: सुरेंद्र कुमार

चित्र
  एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाह साइबर ठगों का झांसा: सुरेंद्र कुमार मंडी : अजय सूर्या / सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि इन दिनों सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों पर एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर जो संदेश और लिंक साझा किए जा रहे हैं, वे साइबर ठगों द्वारा फैलाया गया झांसा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रामक संदेशों के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कई जगहों पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि देश में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है और लोगों को किसी लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण या अग्रिम बुकिंग करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही अंजान लिंक पर क्लिक करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें। बिना पुष्टि के जानकारी फैलाने से न केवल भ्रम की स्थिति पैदा होती है बल्कि यह कानूनन अपराध भी हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से साइबर ठगी से ...

एन एक्स टी कान्क्लेव कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उपस्थित हुए

चित्र
  एन एक्स टी कान्क्लेव कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का भी उपस्थित हुए नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर अभी हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में भारत मंडपम में आयोजित एन एक्स टी कांन्क्लेव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का नूरपुर को भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी गर्व की बात हैl इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के साथ फोटो में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य जिला कांगड़ा राहुल पठानिया भी मौजूद थे l नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया की जोड़ी राजनीति और व्यापारीक नजरों से काफी मजबूत बताई जाती है जबकि दोनों के विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग है l राहुल पठानिया के पिता रणजीत सिंह पठानिया हिमाचल बीजेपी के जिला कांगड़ा में स्तंभ बताए जाते हैं l विधायक रणवीर सिंह निक्का ने एक भेंट वार्ता में बताया कि एनएक्सटी एक वैश्विक मंच है जहाँ भविष...

एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज 1.82 ग्राम चिट्टा व 90 ग्राम चरस बरामद, 04 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज 1.82 ग्राम चिट्टा व 90 ग्राम चरस बरामद, 04 आरोपी गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर की टीमों ने दो अलग–अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आज चिट्टा व चरस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि पहला मामला पुलिस थाना रैहन में पुलिस जिला नूरपुर पुलिस थाना रैहन की पुलिस टीम द्वारा देहरी कॉलेज क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । मोके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके नाम इस प्रकार है 1.आशीष उर्फ ब्राउन मुंडा पुत्र ज्ञान चंद, निवासी कंदौर जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 30 वर्ष ।2. कन्नू सागर पुत्र संदीप कुमार, निवासी कंदौर, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 22 वर्ष ।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रैहन में थाना मे एन डी एन्ड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । दूसर...

पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम ठाकुर

चित्र
  पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम ठाकुर  -पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का छतरी में तीखा प्रहार, कहा, राज्य को विकास की अनदेखी कर 'व्यवस्था पतन' की ओर ले गई कांग्रेस सरकार - सरकार का ध्यान केवल अपने 'मित्रों' को उपकृत करने और उनके घर भरने पर है मंडी : अजय सूर्या / पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज के प्रवास के दौरान प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे विकास विरोधी और जनविरोधी करार दिया है। अपने गृह क्षेत्र सराज के छतरी में उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने पंचायत चुनाव समय पर संपन्न करवाए होते, तो आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे होते, लेकिन आपदा का बहाना बनाकर चुनाव टालने वाली सरकार नौ माह बीत जाने के बाद भी राहत और पुनर्निर्माण के कार्य धरातल पर उतारने में पूरी तरह विफल रही है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जर्जर स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी सड़कें मलबे से अटी पड़ी हैं, पेयजल योजनाएं तहस-नहस हैं और बिजली के खंभों ...

बंडू भरवाना तक पहुचाएंगे 32 करोड़ से निर्माणाधीन पेयजल योजना से पानी- यादविंद्र गोमा

चित्र
  बंडू भरवाना तक पहुचाएंगे 32 करोड़ से निर्माणाधीन पेयजल योजना से पानी- यादविंद्र गोमा  पंचरुखी के बंडू भरवाना में आयुष मेले के दौरान मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- आयुष मेले के माध्यम से लोगों को मिल रही पारंपरिक चिकित्सा की जानकारी  पंचरुखी पलम क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन 32 करोड़ की पेयजल योजना से सरकार पंचरुखी क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना का पानी बंडू भरवाना क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयुष,युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज उक्त पचायत में आयोजित आयुष मेले के दौरान ये बात कही। मंत्री बंडू भरवाना में आयोजित आयुष मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय लोगों को पालमपुर क्षेत्र की योजनाओं पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन अब क्षेत्र को जल्द अपनी पेयजल योजना मिलने जा रही है। इसके अलावा पंचरुखी में अस्पताल भवन भी जुलाई माह तक तैयार करने की बात भी मंत्री ने कही। इस कार्य के लिए हाल ही में उन्होंने 2 करोड़ रुपए मंजूर करवा...

06लापता व्यक्तियों को जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने सकुशल किया बरामद

चित्र
  06लापता व्यक्तियों को जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने सकुशल किया बरामद   नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर द्वारा लापता व्यक्तियों व विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा अपने क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया है ।  यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि अभी तक पुलिस थाना डमटाल के क्षेत्र से लापता तीन व्यक्तियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है l जिनमे लापता व्यक्ति निवासी बग्गन लोअर तहसील बिलावर जिला कठुआ (उम्र 19 वर्ष) से पुलिस टीम द्वारा वरामद किया गया है l यह लापता निवासी वार्ड नं. 5 थपकोर( भदरोया) तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (उम्र 25 वर्ष) तथा निवासी डमटाल, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा (उम्र 19 वर्ष) है l इस प्रकार तीनों लापता व्यक्तियों को पुलिस द्वारा ढूंढ लिया गया है । इसी प्रकार पुलिस थाना ज्वाली के क्षेत्र से लापता निवासी डन , डाकघर मतलाहर, तहसील ज्वाली के 22 वर्षीय तथा27 वर्षीय 02 व्यक्तियो क...

गनोह स्कूल के विद्यार्थियों का NMMS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रिद्धिमा व प्रियांशु हुए सफल

चित्र
  गनोह स्कूल के विद्यार्थियों का NMMS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, रिद्धिमा व प्रियांशु हुए सफल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गनोह के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा चौधरी (क्रमांक 95) तथा छात्र प्रियांशु (क्रमांक 76) ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस उपलब्धि के साथ अब इन दोनों विद्यार्थियों को सरकार की ओर से चार वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त Srinivasa Ramanujan Students Digital Yojana के अंतर्गत भी विद्यालय के 07 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए विभाग की ओर से ई-वाउचर (e-Voucher) प्रदान किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में काफी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि पाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: