संदेश

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जनता को गुमराह करने में लगे, भाजपा सरकार के रिकॉर्ड विकास को छिपाने का प्रयास : त्रिलोक कपूर

चित्र
  मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जनता को गुमराह करने में लगे, भाजपा सरकार के रिकॉर्ड विकास को छिपाने का प्रयास : त्रिलोक कपूर जयराम सरकार के कार्यकाल में ₹92,439 करोड़ के 603 एमओयू, कांग्रेस सरकार ने निवेश को धरातल पर उतरने से रोका : त्रिलोक कपूर शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा की वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवक्ता केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार पर अनावश्यक आरोप लगाने की राजनीति कर रही है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि यदि विकास कार्यों की बात की जाए तो 2017 से 2022 तक जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड विकास कार्य किए और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने औद्योगिक विकास, पर्यटन, आईटी, ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि 2019 में आयोजित “राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्व...

भदरोया में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114.2 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  भदरोया में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114.2 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार नूरपुर : विनय महाजन /  पंजाब की सीमा से सटी हिमाचल की भदरोया पंचायत में सी आई ए पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर114.2 ग्राम चरस बरामद की और दो आरोपी गिरफ्तार  जिला पुलिस नूरपुर की सी आई ए टीम को नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है l जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा एक प्रेस नोट में दी गई हैl वर्मा ने बताया कि पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल क्षेत्र की पंचायत भदरोया में सी आई ए पुलिस टीम गश्त व नशा विरोधी अभियान के दौरान क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, डमटाल व छन्नी आदि में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एन एच -44 के पास एक्साइज बैरियर भदरोया के समीप सड़क किनारे बैठे हुए हैं तथा उनके पास एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस मौजूद है और वे इसे बेचने की फिराक में हैं। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। मौके पर दो संदिग्ध ...

हल्द्वानी - एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली पर महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट किया

चित्र
  हल्द्वानी - एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली पर महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट किया एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के लोक पर्व भिटौली के अवसर पर वैवाहिक महिलाओं को अंगवस्त्र और मेहंदी भेंट कर भिटौली और फूलदेई की शुभकामनाएं दी गई इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भिटौली का पर्व चैत्र माह में मनाया जाने वाला उत्तराखंड का एक प्रमुख सांस्कृतिक एवं पारिवारिक त्यौहार है जिसमें भाई बहन के प्रेम और मायके से बेटी के जुड़ाव का प्रतीक है और यह त्यौहार वैवाहिक महिलाओं के लिए मायके की याद और अपार प्रेम पाने का अवसर होता है जो ससुराल में भावनात्मक सहारा देता है क्योंकि प्राचीन समय में जब वैवाहिक बेटियां सालभर अपने मायके नहीं जा पाती थी तब यह परंपरा उनसे मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए शुरू की गई थी इसलिए हमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक भिटौली पर्व के प्रति आस्था रखकर चैत्र माह में सभी समूह महिला आयोजनों में भिटौली पर्व को शामिल कर हर्ष उल्...

न्याल गांव में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, मोदी सरकार की नीतियों पर डाला प्रकाश

चित्र
  न्याल गांव में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर का जोरदार स्वागत, मोदी सरकार की नीतियों पर डाला प्रकाश ज्वाली : राजेश कतनौरिया / जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनोटा के न्याल गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों को उजागर करने पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने शिरकत की |  उनके गांव में पहुंचते ही हरनोटा पंचायत के नियाल गांव के स्थानीय लोगों द्वारा उनके पहुंचने पर फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया| वही युवाओं का जोश देखते हुए अर्जुन ठाकुर जिंदाबाद,जयराम ठाकुरजिंदाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनजिंदाबाद,जेपी नड्डा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राजीव बिंदल जिंदाबाद,अनुराग ठाकुरजिंदाबाद के नारों से पूरा न्याल के क्षेत्र गूंज उठा |स्थानीय लोग पूरे भाबुक होते हुए जोरदार नारा लगाते हुए कहा अर्जुन ठाकुर आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं | वहीं नारी शक्ति ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को उजागर करते हुए विभिन्न योजना...

जिला पुलिस नूरपुर का स्वच्छता अभियान जिले के सभी थानों व चौकिया में

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर का स्वच्छता अभियान जिले के सभी थानों व चौकिया में  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के निर्देशानुसार पुलिस जिला नूरपुर के विभिन्न थानों में स्वच्छता अनुशासन और जिम्मेदार कार्य संस्कृति कार्यक्रम का आज एक आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड के जवानों ने थाना परिसरों, कार्यालयों तथा आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छ और अनुशासित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया।इस कार्यक्रम अभियान के माध्यम से स्वच्छता, अनुशासन और जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। जिला पुलिस नूरपुर न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है बल्कि एक स्वच्छ, व्यवस्थित और सकारात्मक कार्य के साथ साथ जनहित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने बताया कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को जिले के अंदर सभी चौकिया में और थानों में ऐसे अभियान समय समय पर किए जाएंगेl

भारतीय जनता पार्टी मंडल सदवा कार्यकारिणी का प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान संपन्न आज

चित्र
  भारतीय जनता पार्टी मंडल सदवा कार्यकारिणी का प्रशिक्षण कार्यशाला अभियान संपन्न आज   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत कंडवाल में स्थित ज्योति पैलेस में आज भाजपा जिला नूरपुर के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल सदवां द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत एक कार्यशाला में भाग आयोजन किया गयाl इस अवसर पर मंडल सदवां की कार्यकारिणी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई । इस सफर पर भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने इस कार्यशाला में केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में पार्टी में मौजूद लोगों को कार्यकर्ताओं को जागरूक किया और आह्वान के आगेभी हर बूथ पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में उजागर करें और प्रदेश सरकार पर उन्होंने कई कटाक्ष किये है के लिए भी उन्होंने पार्टी में मौजूद कार्यकर्ताओं सेआह्वान किया चुनावी वादों को पूरा करने में सरकार पूरी तरह असफल रहीl प्रदेशमें कांग्रेस पार्टी चुनावी घोषणाओं को लेकर ...

साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए हिमाचल के साहित्यकार, अनुवाद विधा में प्रदेश के पहले रचनाकार

चित्र
  साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए हिमाचल के साहित्यकार, अनुवाद विधा में प्रदेश के पहले रचनाकार दिनांक 14 मार्च को आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश के साहित्यकार को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य की अनुवाद विधा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली के प्रतिष्ठित Crowne Plaza Mayur Vihar Noida के भव्य सभागार में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकार, लेखक और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर Dr. Manorama , जो कि Indianetbooks की सम्माननीय सीईओ हैं, ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अनुवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुवाद के माध्यम से विभिन्न भाषाओं की श्रेष्ठ रचनाएं व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचती हैं और साहित्यिक संवाद को नई दिशा मिलती है। सम्मानित साहित्यकार ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कह...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: