धर्मपुर में नाली में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
धर्मपुर में नाली में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी मण्डी : अजय सूर्या / धर्मपुर उपमंडल के ख्यालाग गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे नाली में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ख्यालाग निवासी निशु (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में फिलहाल कोई संदिग्ध परिस्थितियां सामने नहीं आई हैं। परिजनों के अनुसार, मृतक ने शराब का सेवन किया हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नाली में गिर गया। बताया जा रहा है कि जब युवक को देखा गया, तो उसका चेहरा नाली में नीचे की ओर था और पानी गर्दन के ऊपर से बह रहा था, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और शव को पोस्टमार...