परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी
परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी रिवालसर : अजय सूर्या / बलह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक स्थित परमार पैलेस में 11 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पालक, महामंत्री, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। विधायक ने आगे बताया कि सम्मेलन के उपरांत नेरचौक बाजार में जन आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद या स्थानांतरित किया गया है, जिससे जनता में भारी रोष है। रैली के प्रमुख मुद्दों में मेडिकल यूनिवर्सिटी का स्थानांतरण, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर वायरलेस नेर का बंद होना, इलेक्ट्रिसिटी डिविजन का शि...