संदेश

परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी

चित्र
  परमार पैलेस नेरचौक में भाजपा का सम्मेलन कल, जन आक्रोश रैली भी निकलेगी रिवालसर : अजय सूर्या /  बलह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक स्थित परमार पैलेस में 11 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बताया कि सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, पालक, महामंत्री, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे। विधायक ने आगे बताया कि सम्मेलन के उपरांत नेरचौक बाजार में जन आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बंद या स्थानांतरित किया गया है, जिससे जनता में भारी रोष है। रैली के प्रमुख मुद्दों में मेडिकल यूनिवर्सिटी का स्थानांतरण, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर वायरलेस नेर का बंद होना, इलेक्ट्रिसिटी डिविजन का शि...

हिमाचल में बड़ा हादसा: ढलियारा के ‘खूनी मोड़’ पर 90 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली

चित्र
  हिमाचल में बड़ा हादसा: ढलियारा के ‘खूनी मोड़’ पर 90 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली डाडा सीबा, हिमाचल प्रदेश  प्रदेश के नेशनल हाईवे-503 पर स्थित ढलियारा का ‘खूनी मोड़’ एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बना है। शुक्रवार को पंजाब के कपूरथला से आए श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर राधा स्वामी सत्संग घर के पास करीब 90 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। हादसे का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के कपूरथला जिले से श्रद्धालुओं का एक जत्था माता के दर्शन के लिए हिमाचल आया हुआ था। श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद माता ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ढलियारा के पास पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पूरी ट्राली श्रद्धालुओं सहित गहरी खाई में समा गई। बचाव कार्य और प्रशासन की कार्रवाई स्थानीय लोगों की मदद: हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत खाई में उतरकर घायलों को निक...

भोडास गांव के ग्रामीणों का चम्बा में प्रदर्शन, मुआवजे में देरी पर फूटा गुस्सा

चित्र
  भोडास गांव के ग्रामीणों का चम्बा में प्रदर्शन, मुआवजे में देरी पर फूटा गुस्सा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / चम्बा जिले के उपमंडल चुराह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मंगली के गांव भोडास के ग्रामीणों ने आज जिला मुख्यालय चम्बा में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता जय सिंह की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगस्त 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से वे आज तक मुआवजे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अगस्त 2025 में हुई भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदा के कारण भोडास गांव में भारी तबाही हुई थी। भूस्खलन और पेड़ों के गिरने के कारण कई ग्रामीणों के रिहायशी मकानों को भारी क्षति पहुंची, जिससे वे रहने लायक नहीं बचे हैं। प्रभावित परिवारों में कुलदीप, बलदेव, भागीरथ, प्रभु दयाल, परसोत्तम और मनोरथ शामिल हैं, जो अत्यंत गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। अधिवक्ता जय सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके साथ के अन्य प्रभावित लोगों को आपदा मुआवजा मिल चुका है, ले...

सुल्तानपुर में बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम की मांग, नाले से खतरा बढ़ा

चित्र
  सुल्तानपुर में बरसात से पहले सुरक्षा इंतजाम की मांग, नाले से खतरा बढ़ा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला चम्बा के मोहल्ला सुल्तानपुर के निवासियों ने आगामी मानसून और भारी बारिश के खतरे को देखते हुए आज उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है। लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर के घरोला नाला में सुरक्षा दीवार न होने के कारण उनके घरों पर तबाही का साया मंडरा रहा है। अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश के दौरान इस नाले का जलस्तर इतना बढ़ गया था कि कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ गौशालाएं मलबे में दब गई थीं। उस समय प्रशासन ने मौके का निरीक्षण भी किया था, लेकिन ठोस समाधान अभी बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1995-96 में भी इस नाले ने भारी नुकसान किया था। उस समय वन विभाग द्वारा लगाए गए क्रेट अब पानी के बहाव में पूरी तरह बह चुके हैं। इसके कारण नाले का रुख मोड़ने और मोहल्ले में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कटाई का मलबा नाले की पहाड़ी पर ही फेंका जा रहा है। इससे भविष्य में भूस्खलन का खतरा और भी गंभीर हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बरसात शुरू होने से पहले न...

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में नए प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार

चित्र
  पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में नए प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार रिवालसर : अजय सूर्या /  पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर में  सुरेश कुमार ने प्रधानाचार्य के पद पर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने से विद्यालय में नई ऊर्जा और शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार संभालने के बाद प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यालय अब सीबीएसई से संबद्ध (एफिलिएटिड) हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं। प्रधानाचार्य ने स्थानीय जनता से अपील करते हुए कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा दिलाना चाहते हैं, वे विद्यालय में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने भी नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्...

गोहर उपमंडल के चैलचौक व गणई चौक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर गहमागहमी

चित्र
  गोहर उपमंडल के चैलचौक व गणई चौक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर गहमागहमी मंडी (गोहर) : अजय सूर्या /  गोहर उपमंडल के अंतर्गत चैलचौक और गणई चौक में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों के बीच आपसी गहमागहमी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में देरी और सीमित उपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई, जिसके चलते दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। जैसे ही सिलेंडरों की खेप पहुंची, लोग जल्द से जल्द सिलेंडर लेने के लिए जुट गए, जिसके कारण धक्का-मुक्की और कहासुनी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कुछ जिम्मेदार लोगों और स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत करवाया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन लोगों ने भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए नियमित और पर्याप्त गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की म...

जिला पुलिस नूरपुर का उत्कृष्ट कार्य का सम्मान

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर का उत्कृष्ट कार्य का सम्मान  नूरपुर : विनय महाजन /   जिला पुलिस नूरपुर द्वारा कांस्टेबल अमित को एकाउंट्स ब्रांच में वित्तीय वर्ष 2025–26 के सफल समापन में उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्य के लिए मार्च माह का श्रेष्ठ कर्मचारी घोषित किया गया।इसके साथ ही पुलिस थाना नूरपुर को स्वच्छता, बेहतर कार्य प्रबंधन, मालखाना रख-रखाव एवं केस प्रॉपर्टी के प्रभावी निस्तारण के आधार पर जिला पुलिसनूरपुर के तहत सभी पुलिस थानों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एस पी नूरपुर कुलभूषण वर्मा द्वारा द्वारा सभी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।नूरपुर पुलिस उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं जनसेवा के उच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध है।यह जानकारी एक प्रेस विज्ञाप्ति मे पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से दी गईं l

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: