“नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा को देगा नई दिशा: रश्मि धर सूद”
“नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा को देगा नई दिशा: रश्मि धर सूद” “मोदी सरकार की योजनाओं से मातृ स्वास्थ्य, पोषण और जीवन स्तर में ऐतिहासिक सुधार—अब राजनीतिक भागीदारी से और मजबूत होगा नारी सशक्तिकरण” सोलन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसने नारी शक्ति को सशक्त आवाज प्रदान की है। रश्मि धर सूद ने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और गरिमा से जुड़े संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह समर्थन महिलाओं के जीवन चक्र के हर चरण—जन्म से लेकर मातृत्व और आगे तक—सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2017 से अब तक 4.27 करोड़ से अधिक गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को...