जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह
जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में नवाया शीश, धर्मशाला उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की । उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएग। और यह आरती हर दिन की जाएगा उन्होंने कहा की डल झील में पहले की तरह पानी भी दिखेगा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिब...