विधायक मलेंद्र राजन ने 4.50 करोड़ के दो पुलों का किया शिलान्यास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत
विधायक मलेंद्र राजन ने 4.50 करोड़ के दो पुलों का किया शिलान्यास, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने आज क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पराल से भोगरवां मार्ग पर दो महत्वपूर्ण पुलों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 64 मीटर स्पैन के पुल, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है, तथा 30 मीटर स्पैन के पुल, जिसकी लागत लगभग 2 करोड़ रुपये है, के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इन परिस्थितियों को देखते हुए इन पुलों का निर्माण रिकॉर्ड समय में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।विधायक ने कहा कि त्यौड़ा पत्तन पुल तथा ठाकुरद्वारा-मलकाना पुल को भी प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क बहाल होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की दैनिक आवाजाही भी सुगम हो स...