संदेश

बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

चित्र
 बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न हुए यह जानकारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमल चौधरी ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम के माध्यम से दी उन्होंने ने बताया कि चुनाव आज कोर्ट परिसर पालमपुर में संपन्न हुए जिसमें एडवोकेट अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर ओर अधिवक्ता सचिन सूद महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रविन्द्र राणा एवं अधिवक्ता अंशुल के बीच मुकाबले में रविन्द्र राणा को 107 जबकि अंशुल को 67 मत प्राप्त हुए इस तरह उपाध्यक्ष पद पर 40 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी कमल चौधरी ने बताया कि सहसचिव पद पर अधिवक्ता कपिल चौधरी ओर अधिवक्ता हार्दिक शर्मा के बीच मुकाबले में हार्दिक को 57 मत प्राप्त हुए ओर कपिल को 117 मत प्राप्त हुए ओर कपिल चौधरी 60 मतों के अंतर से विजयी होकर सह सचिव निर्वाचित हुए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने अध्यक्षीय अधिकार का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता कीर्ति शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ज्योति राणा को पुस्तकालय अध्...

धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका

चित्र
  धर्मशाला में सुधीर ने नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को दिया झटका  दो सौ से अधिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन  कांग्रेस को बूथ लगाने को नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता  लोक तंत्र की पहली सीढ़ी की मजबूती के लिए पहला कदम: सुधीर  धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला और पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले धर्मशाला के विधायक  सुधीर शर्मा ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है । बुधवार को सिद्धपुर में निजी रेस्तरां में आयोजित समारोह में दो सौ से अधिक लोग कांग्रेस और एनएसयूआई छोड़ भाजपा परिवार में शामिल हुये, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई के पदाधिकारी व पूर्व में चुने हुये प्रतिनिधि रहे । पूर्व में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  अभिषेक शेखू ने भाजपा को जॉइन किया था, आज उनकी मौजूदगी में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से 60 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली, जबकि भाजपा मंडल ग्रामीण के युवा मोर्चा अध्यक्ष  अंकु बादल की अध्यक्षता में 62 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इसके अलावा विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ लोग भाजपा में शामिल हुए...

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने जाछ पंचायत का दौरा किया

चित्र
  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने जाछ पंचायत का दौरा किया   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा व अधिवक्ता एवं विजय डोगरा व अधिवक्ता द्वारा जिला कांगड़ा के नूरपुर स्थित जाच्छ गांव का दौरा किया गया।ग्रामवासियों द्वारा आयोग के समक्ष जो-जो समस्याएँ प्रस्तुत की गई थींl उनके निवारण हेतु आयोग ने ग्रामवासियों, उद्यान विभाग व एनडीआरएफ तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया।कई वर्षों से जाच्छ गांव में एंबुलेंस मार्ग न होने के कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संदर्भ में माननीय आयोग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि उक्त समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ज्वाली ट्रक और बाइक की टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे

चित्र
ज्वाली ट्रक और बाइक की टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे  ​ ज्वाली (राजेश कतनौरिया): पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत बैह महस्कर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा एक मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के कारण हुआ। ​ हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवाली-कुठेहड़ मार्ग से कुठेहड़ की ओर जा रहे थे। जब वे महस्कर के पास पहुँचे, तो सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। ​ अस्पताल में एक को मृत घोषित किया, दूसरा टांडा रेफर हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली पहुँचाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने 29 वर्षीय रोहित भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टा...

01 मई को नगवाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

चित्र
01 मई को नगवाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी  सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल नगवाई ने जानकारी दी कि विद्युत उपमंडल नगवाई में 33 के०वी० बजौरा-थलीट सर्किट-1 और सर्किट-2 के तहत विद्युत लाईनो की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य 01 मई 2026 को किया जाना है। अतः विद्युत उपमण्डल नगवाई के अंतर्गत 33/11 के०वी० सब स्टेशन नगवाई, 11 के०वी० रोपा फिडर, 11 के०वी० नगवाई फिडर 11 के०वी० पनारसा फिडर तथा 11 के०वी० गडसा फिडर के अन्तर्गत आने वाले नगवांई, झिडी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह मशोरा, फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाऊ, सुरथ राहड़ी, दलासणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथोगी, पचेऊ एवं आस-पास के सभी क्षेत्रों में 01 मई को विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

आग्नेयास्त्र या कोई अन्य घातक हथियार ले जाने पर प्रतिबंध

चित्र
  आग्नेयास्त्र या कोई अन्य घातक हथियार ले जाने पर प्रतिबंध  नाहन उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में नगर पालिका के चुनाव के चलते जिला सिरमौर में कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा कोई भी व्यक्ति इन आदेशों के जारी होने से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक जिला के नगर समिति/नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्रों में आग्नेयास्त्र या कोई अन्य घातक हथियार नहीं ले जाएगा।

सार्वजनिक अवलोकन के लिए अधिसूचना जारी

चित्र
  सार्वजनिक अवलोकन के लिए अधिसूचना जारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार सोलन ज़िला की विभिन्न ग्राम सभाओं की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए प्राप्त आवेदनों को सूचि के अनुसार सार्वजनिक अवलोकन के लिए प्रकाशित किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली के सम्बन्ध में कोई आपत्ति अथवा आक्षेप है तो पुष्ट आधार सहित सहायक, ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं ज़िला पंचायत अधिकारी के कार्यालय में अधिसूचना के जारी होने के 04 दिनों के भीतर वह अपनी आपत्ति अथवा आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके उपरांत इन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: