बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव सम्पन्न हुए यह जानकारी चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमल चौधरी ने एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम के माध्यम से दी उन्होंने ने बताया कि चुनाव आज कोर्ट परिसर पालमपुर में संपन्न हुए जिसमें एडवोकेट अरविंद वशिष्ठ अध्यक्ष पद पर ओर अधिवक्ता सचिन सूद महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रविन्द्र राणा एवं अधिवक्ता अंशुल के बीच मुकाबले में रविन्द्र राणा को 107 जबकि अंशुल को 67 मत प्राप्त हुए इस तरह उपाध्यक्ष पद पर 40 मतों के अंतर से विजय प्राप्त कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । चुनाव अधिकारी कमल चौधरी ने बताया कि सहसचिव पद पर अधिवक्ता कपिल चौधरी ओर अधिवक्ता हार्दिक शर्मा के बीच मुकाबले में हार्दिक को 57 मत प्राप्त हुए ओर कपिल को 117 मत प्राप्त हुए ओर कपिल चौधरी 60 मतों के अंतर से विजयी होकर सह सचिव निर्वाचित हुए । नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने अध्यक्षीय अधिकार का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता कीर्ति शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता ज्योति राणा को पुस्तकालय अध्...