संदेश

स्वर्गीय आरके महाजन के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कमेटी बनाएं : योगेश महाजन

चित्र
  स्वर्गीय आरके महाजन के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कमेटी बनाएं : योगेश महाजन नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों मे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की बागडोर संभालते हुए योगेश महाजन ने अपने इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि इस बार नूरपुर नगर परिषद के सभी मतदाता एक जुट होकर स्वर्गीय आरके महाजन के विकास को लेकर के कांग्रेस के कमेटी का गठन करेंगे यही उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी l महाजन ने कहा कि उनके परिवार ने सदा नगर परिषद की कुर्सी पर बैठकर अध्यक्ष के रूप में हर गली को जनहित मे चार पहिया वाहनो तथा दो पहिया वाहनों के लिए विकसित किया है आज लोग उसका श्रेय ले रहे है l उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि भाजपा सरकार में नूरपुर नगर परिषद में भाजपा की कमेटी बनी थी उसके भी विकास कार्य को देखें और हमारे परिवार की भी विकास कार्य को देखें फिर अपनी अंतरात्मा के ऊपर मतदान करें l

15 करोड़ छीनकर अब 50 लाख में किया जा रहा पार्षद का सौदा

चित्र
15 करोड़ छीनकर अब 50 लाख में किया जा रहा पार्षद का सौदा सीएम के 50 लाख वाले बयान पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया पलटवार मंडी : अजय सूर्या / कहा- आचार संहिता में घोषणा करने वाले देश के पहले सीएम बने सुक्खू, कर रहे उल्लंघन थनेहडा वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रजनी शर्मा और खलियार वार्ड में रणवीर सिंह के लिए किया प्रचार मांगे वोट पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि मंडी से 15 करोड़ सहित अन्य सौगातें छीनने के बाद अब सीएम सुक्खू यहां एक पार्षद का सौदा 50 लाख में करने में लगे हुए हैं। बीती देर शाम को थनेहडा वार्ड और खलियार वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रजनी शर्मा और रणवीर सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू आचार संहिता के बीच घोषणा करने वाले देश के पहले सीएम बन गए हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस पार्षद जिताने पर 50 लाख देने की बात कहना एक तरह से सौदेबाजी ही है। मौजूदा सरकार ने मंडी से सबकुछ छीना ही है और ऐसे में अब यहां की जनता उन्हें करारा जबाव देने वाली है। सीएम की कोई भी पैंतरेबाजी काम नहीं आएगी। जयराम ठाकुर...

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में रेल मंत्रालय या जंतर मंतर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा

चित्र
  राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में रेल मंत्रालय या जंतर मंतर के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की कोर कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञाप्ति मे रेल प्रबंधक से कहा है कि रेल गाड़ियां पठानकोट जंक्शन से ही वैजनाथ के लिए तुरंत प्रभाव से शुरू करें और प्रदेश मे पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू है इसलिए कोर्ट से या चुनाव आयोग से अनुमति लेंने का प्रयास करे l उन्होंने कहा कि यदि ट्रेनें चलाने का पक्का इरादा है तव यह कदम जनहित मे विभाग को तुरंत उठाना चाहिएl पीसी विश्वकर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपील की है कि हिमाचल सरकार राज्य चुनाव आयोग से अनुमति लेकर उत्तरी रेलवे प्रबंधक को भेजे और तुरंत प्रभाव से ट्रेनें बहाल करने हेतु परमार्शजनहित मे दे l   पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने 12 दिन पहले हिमाचल हाई कोर्ट से निवेदन किया था कि रेलवे विभाग से ट्रेनों की तुरंत बहाली के लिये आदेश दें क्योंकि ट्...

ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं

चित्र
  ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं रिवालसर : अजय सूर्या /  पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत रियूर के वार्ड नंबर-1 से चंपा देवी को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुन लिया गया है। चंपा देवी के समर्थन में चुनाव मैदान में उतरे तीन अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। जानकारी के अनुसार नामांकन वापसी के दौरान अन्य प्रत्याशियों ने आपसी सहमति और पंचायत में एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से अपना समर्थन चंपा देवी को दिया। इसके बाद पर्ची डालकर भी सहमति जताई गई। चंपा देवी के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह वार्ड के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और जनता की समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

सीआईए टीम नूरपुर को मिली कामयाबी41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

चित्र
  सीआईए टीम नूरपुर को मिली कामयाबी41.40 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार  नूरपुर : विनय महाजन / जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत सीआईए टीम नूरपुर को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मोके पर पुलिस टीम ने दबिश के दौरान 41.40 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुल भूषण वर्मा नूरपुर के कार्यालय से मिली है जिसमें मामले का विवरण इस प्रकार है   नशे के नेटवर्क को तोड़ने हेतु प्रतिबद्ध सीआईए टीम नूरपुर ने गांव भदरोया में एक रिहाइशी मकान का निरीक्षण किया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब मकान की गहनता से तलाशी ली गई तो वहां रखी एक सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाकर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 41.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई जिसे पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कब्जे में ले लिया। इस मामले मे आरोपियों का विवरण इस प्रकार से 1.वनीता देवी (उम्र 43 वर्ष), पत्नी दरबारी लाल, निवासी: वार्ड नं. 03, भदरोया, तहसील इं...

राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) पर व्याख्यान आयोजित

चित्र
  राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) पर व्याख्यान आयोजित राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके विभिन्न पहलुओं से शिक्षक वर्ग को अवगत करवाने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह रहीं। उन्होंने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से एनईपी-2020 की बारीकियों पर अत्यंत सारगर्भित और व्यावहारिक प्रकाश डाला। अपने व्याख्यान में प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल एक प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि यह भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और छात्र-अनुकूल बनाने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए बताया कि अब विद्यार्थी अपनी परिस्थितियों के अनुसार पढ़ाई को बीच में एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं, जिससे उनका साल बर्बाद नहीं होगा। साथ ही छात्रों के क्रेडिट डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे, जिससे एक संस्थान से दूसरे...

जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

चित्र
  जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया  नूरपुर : विनय महाजन /  जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने भदरोया-कंडवाल सड़क पर स्थित रॉयल ढाबे के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को काबू किया। चेकिंग के दौरान स्कूटी चालक ने घबराकर अपनी जेब से एक माचिस की डिब्बी सड़क किनारे फेंक दी। गवाहों की मौजूदगी में जब डिब्बी की जांच की गई तो उसमें से 6.7 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की l पुलिस टीम द्वारा आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी नंबर HP38F-3756 को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले मे गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम चौधरी (28 वर्ष), पुत्र श्री देव राज निवासी वार्ड नं. 07, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.)। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से मीडिया को दी गई है l उपरोक्त दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस के अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किया गया हैं। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा इन मामलो...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: