संदेश

श्री हरि कथा आत्मोत्थान का दिव्य उद्घोष है:- स्वामी विज्ञानानंद जी

चित्र
  श्री हरि कथा आत्मोत्थान का दिव्य उद्घोष है:- स्वामी विज्ञानानंद जी नूरपुर : विनय महाजन / दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से ग्राम क्योड़ घारियां के वंडर लैंड पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य संपन्न हुआ। आज कथा के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीहरि कथा का श्रवण किया तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य कथा व्यास स्वामी विज्ञानानंद जी ने श्री हरि कथामृत के महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन करते हुए मानव जीवन में भक्ति एवं अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वामी विज्ञानानंद जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्री हरि कथा आत्मोत्थान का दिव्य उद्घोष है यह मात्र धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का दिव्य माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागते हुए मानसिक तनाव, अशांति और निराशा का शिकार हो रहा है। ऐसे समय में भगवान के नाम का स्मरण...

फतेहपुर के पत्रकार को करीब डेढ साल के बाद मिला मोबाईल,

चित्र
  फतेहपुर के पत्रकार को करीब डेढ साल के बाद मिला मोबाईल, पत्रकार ने माननीय उच्च न्यायलय का जताया आभार फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर के पत्रकार सुरेन्द्र मिन्हास को करीब डेढ साल बाद मोबाईल मिल गया हैँ. जिस पर पत्रकार ने माननीय उच्च न्यायलय का आभार जताया हैँ . एक भेंटवार्ता में पत्रकार सुरेन्द्र मिन्हास ने बताया गत 21 जनवरी 2025 को पुलिस ने उनका मोबाईल जब्त कर लिया था. मोबाईल जब्त करने का कारण ज़ब पत्रकार ने आरटीआई के तहत जानना चाहा तो पता चला कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैँ. जिस पर पत्रकार ने एफआईआर को रद्द करवाने के माननीय उच्च न्यायलय में अपील दर्ज की थी. जिस पर माननीय उच्च न्यायलय ने सभी तथ्यों की गहनता से जांच करते हुए एफआईआर को रद्द कर दिया था. वहीं फिर पत्रकार ने जब्त मोबाईल को बापिस लेने के लिए जवाली स्थित माननीय न्यायलय में अपील की थी.. जिस पर माननीय न्यायलय ने मोबाईल बापिस करने के पुलिस को आदेश जारी किये थे. जिन्हे लेकर रविवार को पत्रकार पुलिस थाना जवाली पहुंचा व पुलिस से अपना मोबाईल बापिस प्राप्त किया. इस दोरान पत्रकार ने कहा बीते करीब डेढ ...

आजादी के बाद भी 'काले पानी' की जिंदगी जीने को मजबूर थे मनारा वार्ड-2 के लोग, समाजसेवी विपन शर्मा ने राह की आसान

चित्र
  आजादी के बाद भी 'काले पानी' की जिंदगी जीने को मजबूर थे मनारा वार्ड-2 के लोग, समाजसेवी विपन शर्मा ने राह की आसान ज्वाली : दीपक शर्मा / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मनारा पंचायत के वार्ड नंबर 2 के ग्रामीणों को देश की आजादी के दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। कई सरकारें आईं और गईं, नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए कई बार बड़े-बड़े वायदे भी किए, लेकिन वे वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए। इस वार्ड की स्थिति ऐसी थी कि आज तक यहाँ के लोगों के लिए कोई रास्ता ही नहीं बन पाया, जिसके कारण यहाँ के बाशिंदे 'काले पानी' जैसी नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर थे। इस वार्ड के करीब 5-6 घरों के स्थानीय निवासी दलेर सिंह, जन्म सिंह, सेवा देवी, जवाहर लाल, लीला देवी, सरोज कुमारी, सन्नी दियोल, संजय कुमार, शमशेर सिंह, मंजू बाला, नरेन्द्र कुमार, जोगिन्दर कुमार, सुनीता देवी और रजनी बाला ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि आज तक किसी भी सरकार या जनप्रतिनिधि ने उनकी इस गंभीर समस्या पर कोई गौर नहीं किया। आलम यह था कि यदि गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता, त...

विक्रम बत्रा वन विहार को कांग्रेस अपनी उपलब्धि न बताए: पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

चित्र
  विक्रम बत्रा वन विहार को कांग्रेस अपनी उपलब्धि न बताए: पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ​कांग्रेस के घोषणा पत्र में परियोजना को शामिल करने पर जताया कड़ा ऐतराज पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह विन्द्रावन में निर्माणाधीन 'विक्रम बत्रा वन विहार' (वन वाटिका) को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर इसे अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने पेश न करे। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई योगदान नहीं रहा है। ​कभी गंदगी का केंद्र था विन्द्रावन, 'इन्साफ संस्था' ने बदली तस्वीर । ​पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने क्षेत्र की पुरानी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि विन्द्रावन क्षेत्र कभी भारी गंदगी और असहनीय दुर्गंध का केंद्र बन चुका था। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी नाक दबाकर निकलना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थीं, जिससे स्था...

जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

चित्र
  जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित धर्मशाला,  जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत विभिन्न पदों पर कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 1680 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद सदस्य पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए 8 उम्मीदवारों ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक 1657 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  इंदौरा विकास खंड में सर्वाधिक 5 प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर विकास खंड इंदौरा में सर्वाधिक 153, लंबागांव में...

जिला परिषद चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेज किया प्रचार अभियान

चित्र
जिला परिषद चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तेज किया प्रचार अभियान शाहपुर : जनक पटियाल / :जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। जिप वार्ड भाली 4 भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता शर्मा के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं तथा लोगों से भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। प्रचार अभियान के दौरान प्रदीप शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि जिला परिषद भाली वार्ड में मुख्य रूप से पेयजल समस्या, ग्रामीण रास्तों की कनेक्टिविटी की मुख्य समस्याएं सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों का भी जिला परिषद बॉर्ड भाली में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी को अच्छा समर्थन मिल रहा है।हर गांव में माताएं ,बहने ,युवा वर्ग प्रचार अभियान के दौरान जुड़ रहे है। इस प्रचार अभियान के तहत रामेश्वर परमार,मंडल महामंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरीं ममता देवी

चित्र
भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव मैदान में उतरीं ममता देवी घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांग रहीं ममता, विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीण रास्तों, पानी और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना रहेगी प्राथमिकता: ममता शाहपुर : जनक पटियाल / भाली वार्ड 4 से जिला परिषद चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार के चुनावी मैदान में ममता देवी ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए ममता देवी ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर जनता से मुलाकात कर रही हैं और बड़ों का आशीर्वाद लेकर अपने लिए समर्थन मांग रही हैं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों द्वारा उनका जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है। ​ममता देवी ने जनता के बीच अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो भाली वार्ड 4 के ग्रामीण रास्तों की स्थिति को सुधारना, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: