संदेश

फूला वाले बाबा के वार्षिक जागरण में पहुंचे इंडियन आइडल मास्टर नितिन

चित्र
फूला वाले बाबा के वार्षिक जागरण में पहुंचे इंडियन आइडल मास्टर नितिन  फूला वाले बाबा द्वारा 34वाँ विशाल वार्षिक जागरण बड़ी धूम-धाम से मनाया विधायक चैतन्य शर्मा,इंडियन आइडल मास्टर नितिन अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं गगरेट : मुबारकपुर के बणे दी हट्टी स्थिति शक्ति मंदिर के गद्दी नशीन फूल वाले बाबा जी द्वारा 34वाँ विशाल वार्षिक जागरण बुधवार को बड़ी बड़ी धूम-धाम से मनाया जिसमें इंडियन आइडल चैंपियन मास्टर नितिन सहित लगभग हिमाचल और पंजाब की 10 पार्टियों ने माता का गुणगान किया इस जागरण में गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा युवा कल्याण बोर्ड के निदेशक देवीलाल ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई फूला वाले बाबा जी द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया माता के जागरण में मास्टर नितिन व अन्य गायकों ने अपने मनमोहक भजनों से उपस्थित श्रोताओं और माता के भक्तों का मन मोह लिया गौरतलब है कि बुधवार रात्रि को फूल वाले बाबा जी के विशाल जागरण का आयोजन रामलीला मैदान में बड़े धूमधाम से किया गया इस जागरण में माता और अन्य देवी देवताओं का क...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चुवाड़ी कॉलेज के कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि  1 अप्रैल को आयोजित होगा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  चंबा : जितेन्द्र खन्ना/ विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  1 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे ।  जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार कुलदीप सिंह पठानिया 31 मार्च को चुवाड़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव भी चुवाड़ी रहेगा ।  1 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के पश्चात वे सिंहुँता रवाना होंगे।   2 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष सिंहुँता से  शिमला को प्रस्थान करेंगे ।

बबेली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर

चित्र
  बबेली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुल्लू जिला के बबेली में रिवर राफ्टिंग ऐसोसिएशन के सदस्यों के लिए जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकार प्रशान्त सरकेक कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो न केवल नशा करने वाले ब्यक्ति के जीवन को नष्ट कर देती है बल्कि व्यक्ति परिवार के साथ -साथ समाज पर भी बुरा प्रभाव डालती है। उन्होंने विशेषकर युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ रही नशीले पदार्थों के सेवन की आदत पर चिंता ब्यक्त की।उन्होंने कहा की इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी हम एक नशा मुक्त स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले मे भी केमिकल नशे के सेवन के मामले सामने आ रहे हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कुल्लू जिले में नशे की बुराई से निपटने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है।  डॉ सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि नशा एक बीमारी है जिसका अन्य बीमारियों की तरह उपचार सम्भव है।उन्होंन...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च और प्रथम अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर

चित्र
  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च और प्रथम अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर   नाहन, 30 मार्च। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च और प्रथम अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे।    उद्योग मंत्री 31 मार्च को प्रातः 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सतौन में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात् उद्योग मंत्री दोपहर 2:00 बजे विश्राम गृह कफोटा में जनसभाएं सुनेंगे। तदोपरान्त उद्योग मंत्री 5.30 बजे शिलाई विश्राम गृह पहुंचेंगे।    हर्षवर्धन चौहान 1 अप्रैल सांय 3 बजे शिलाई से चलकर सांय 6 बजे सर्किट हाउस नाहन पहुंचेंगे ।    एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

राम नवमी उत्सव पर चमकेगी इन तीन राशियों के जातकों की किस्मत व जानें आज आज का राहूकाल

चित्र
राम नवमी उत्सव पर चमकेगी इन तीन राशियों के जातकों की किस्मत व जानें आज आज का राहूकाल  30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा, इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी और भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 11 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:03 PM - 3:34 PM तक रहेगा।  राम नवमी उत्सव वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब पृथ्वी पर असुरों का आतंक काफी बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया। ये अवतार भगवान ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लिया था, इसलिए हर साल इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग बनने से इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। मेष राशि आज किसी के स...

पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन

चित्र
पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन देहरा : पोषण पखवाड़ा 2023 पोषण अभियान - जन आंदोलन के तहत महिला एवं बाल विकास प्रागपुर में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा की अनेक प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। ये गतिविधियां 20 मार्च से 3 अप्रैल तक चलाए जा रही है। इसमें लोगो को पोषण पर जानकारी देते हुए लोगो को मोटे अनाज का प्रयोग करने से होने वाले फायदे के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है की मोटे अनाज जैसे बाजरा, जौं ,‌भगड़ी , कोदो , ज्वार , कुटू आदि का प्रयोग करके अनेक बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर , अस्थमा , कैंसर ,शुगर , एलर्जी आदि होने से बचा जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम 20 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक मनाया जा रहा है।

धर्मशाला में 32 लाख से स्थापित होंगे 5 नए फायर हाइड्रेंट : डॉ. निपुण जिंदल

चित्र
धर्मशाला में 32 लाख से स्थापित होंगे 5 नए फायर हाइड्रेंट : डॉ. निपुण जिंदल अग्निशमन के लिए होगा ट्रीटेड पानी का उपयोग, बनेगा डेडिकेटिड ब्लू कॉरिडोर धर्मशाला, 29 मार्च। धर्मशाला उपमंडल में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने के उद्देश्य से 5 नए फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को धर्मशाला सब डिवीजन में 5 फायर हाइड्रेंट स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। उन्होंने बताया कि एसडीएमए की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 32 लाख 76 हजार 338 रुपये की लागत से यह 5 फायर हाइड्रेंट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए रामनगर के आस-पास घनी आबादी वाले और जहां कोई फायर हाइड्रेंट नहीं हैं, ऐसे पांच स्थलों की पहचान की गई है।  अग्निशमन के लिए होगा ट्रीटेड पानी का उपयोग डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इन 5 वॉटर हाइड्रेंट के लिए ट्रीटेड पानी को उपयोग को उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक समर्पित ब...

5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत कोठों में जागरूकता शिविर आयोजित

चित्र
  5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत कोठों में जागरूकता शिविर आयोजित 5वें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों में बच्चों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में बच्चों को संतुलित भोजन जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन तथा खनिज पदार्थों के फायदे के बारे में बताया गया तथा इनकी कमी से होने वाले रोगों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जवार, बाजरा, रागी, कोदा, सावा जैसे मोटे अनाज पोष्टिक हैं तथा इनके प्रतिदिन सेवन से मधुमेह और गलूटन एलर्जी जैसे रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जल पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। कविता गौतम ने उपस्थित बच्चों को एनीमिया तथा कुपोषण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगों से बचाव के लिए बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए तथा अपने भोजन में पारम्परिक रूप से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अनाज को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डा...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: